Categories: बलिया

बलियाः तमंचे के साथ पकड़ाया दुकानदार, गिरफ्तारी के विरोध में भाजपाईयों ने किया हंगामा

बलियाः बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल मिस्त्री को कथित तौर पर तमंचे के साथ गिरफ्तार किया तो दुकानदार व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए जमकर हंगामा कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने दुकानदार का चालान भी कर दिया।

जानकारी के मुताबिक बांसडीहरोड बाजार में दो सिपाही पहुंचे। जहां मोटर मिस्त्री छोटे यादव की दुकान पर तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। इसे लेकर दुकानदारों ने विरोध शुरु कर दिया। वहीं मिस्त्री ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने खुद मेरी दुकान पर कट्टा रखा और मुझे फंसा दिया।

मिस्त्री की गिरफ्तारी के बाद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मानवेन्द्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दुकानदार थाने पर पहुंचे। दुकानदारों ने पुलिस पर राजनीति के प्रेरित होकर फंसाने का आरोप लगाया। मानवेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि दो सिपाही बाइक बनवाने मिस्त्री के पास गए थे। जब मिस्त्री ने पैसा मांगा तो तमंचे में चालान कर दिया।

इस संबंध में एसओ से काफी देर तक दुकानदारों से बातचीत हुई। पुलिस ने दुकानदार का आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया। वहीं मानवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए वरना आंदोलन किया जाएगा। वहीं एसओ बांसडीहरोड राजकपूर सिंह ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के पास से तमंचा बरामद हुआ है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago