बलिया स्पेशल
बलिया- लॉक डाउन और नाइट कर्फ्यू को लेकर एसडीएम, सीओ ने किया जागरूक, उभांव इंस्पेक्टर ने बांटा मास्क
बिल्थरा रोड। बलिया में कोरोना के मामले में लागतर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है । स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक यहां 476 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है, जबकि तीन लोगों ने अपनी जान भी गवा दी है है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या 2538 पहुंच गई है। जिला प्रशासन भी अब अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को मास्क लगाकर चलने, सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करने व कोविड- 19 के प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
एसडीएम सर्वेश यादव और सीओ शिव नारायण ने शनिवार की देर शाम नगर में चक्रमण किया और लोगों को रविवार लॉकडाउन और नाइटकर्फ्यू की जानकारी देते हुए इसके अनुपालन को लेकर जागरूक किया। अधिकारियों ने नगर में कोविड- 19 के प्रोटोकॉल के अनुपालन करने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया।
कहा कि जनपद में कोरोना को लेकर प्रशासन सतर्क है। बिना मास्क घूमने, अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने और सरकारी दिशा निर्देशों के उल्लंघन का मामला सामने आने पर निरोधात्मक कार्यवाही की जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर धारा 144 भी लागू है। कहा कि सावधानी ही बचाव है। इसलिए लोगों को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान उभांव इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्र, सीयर पुलिस चौकी इंचार्ज आर के सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
उभांव इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्र ने ने बांटा मास्क
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शनिवार को उभांव इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्र ने लोगों को जागरूक किया और दर्जनों लोगों को मास्क देकर कोरोना से बचाव के लिए शारीरिक दूरी और मास्क पहनने की अपील की। साथ ही दुबारा पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्र ने उभांव, चौकिया, त्रिमुहानी, बस स्टेशन समेत ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख स्थानों और नगर के विभिन्न स्थानों पर लाउडस्पीकर के जरिए कोरोना के खतरे से आगाह करते लोगों को मास्क लगाकर चलने, सोशल डिस्टेंशिंग के साथ कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए जागरूक किया।
featured
बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले की बेल्थरारोड विधानसभा सीट पर भी संभावित उम्मीदवारों की दावेदारी सामने आने लगी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के नेता एवं नगर पंचायत नगरा के प्रतिनिधि उमाशंकर राम ने आगामी विधानसभा चुनाव में बेल्थरारोड सीट से अपनी दावेदारी पेश करते हुए चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है।
उमाशंकर राम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में PDA की सरकार बनेगी। उन्होंने सपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और नेतृत्व के साथ जनता का समर्थन जुड़ रहा है।
स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा भी बना चर्चा का विषय
बेल्थरारोड विधानसभा से उमाशंकर राम की दावेदारी सामने आने के बाद स्थानीय और बाहरी उम्मीदवार को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। उमाशंकर राम इसी विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी को स्थानीय नेतृत्व और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के मुद्दे से जोड़कर देखा जा रहा है।
उन्होंने क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए पूर्व मंत्री स्व. अंचल जी के अधूरे सपनों को पूरा करने की इच्छा भी जताई है। उनका कहना है कि क्षेत्र की जनता की आकांक्षाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
सपा में दावेदारों के बीच बढ़ेगी राजनीतिक हलचल
बेल्थरारोड विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं की सक्रियता के बीच अब निगाहें पार्टी नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं। स्थानीय और बाहरी उम्मीदवार का मुद्दा भी टिकट चयन की चर्चा में अहम स्थान ले सकता है।
फिलहाल उमाशंकर राम ने अपनी दावेदारी सार्वजनिक कर बेल्थरारोड की सियासत में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। अब देखना होगा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी किस चेहरे पर भरोसा जताती है।
featured
तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया में प्रवास करेंगे। इस दौरान युवा चेतना की पूरी टीम जिले में सक्रिय रहेगी और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेगी। तीन दिवसीय प्रवास के दौरान जिले में युवा चेतना के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों का जमावड़ा देखने को मिलेगा।
रोहित कुमार सिंह की अगुवाई में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर लोगों के बीच संवाद होगा। इस दौरान वह अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजित सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे तथा विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात करेंगे।
युवा चेतना की टीम ने इस तीन दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की है। जिले के अलग-अलग हिस्सों में संगठन से जुड़े लोगों की सक्रियता रहेगी।
रोहित कुमार सिंह का यह तीन दिवसीय प्रवास संगठनात्मक गतिविधियों के साथ सामाजिक कार्यक्रमों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहेगा।
बलिया
‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली को लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बलिया के कांग्रेस नेता अबुल फैज़ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें जिले में संगठनात्मक समन्वय और महारैली की तैयारियों से जुड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के आह्वान पर आयोजित होने वाली इस महारैली के लिए पार्टी स्तर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सक्रिय किया जा रहा है। अबुल फैज़ को मिली जिम्मेदारी के तहत जिले के कांग्रेसजनों से संपर्क स्थापित करने, संगठन के बीच तालमेल बनाने और महारैली में बलिया की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जाएगा।
अबुल फैज़ जिला कांग्रेस कमेटी, बलिया में वॉररूम प्रभारी के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। अब उन्हें अल्पसंख्यक विभाग की ओर से जिला इंचार्ज का दायित्व मिलने के बाद महारैली की तैयारियों में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर अबुल फैज़ ने कहा कि वह संगठन की ओर से जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर महारैली में बलिया से अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मतदान के अधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित इस महारैली के लिए जिले में संगठनात्मक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। अबुल फैज़ ने सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने की बात कही।
-
फेफना2 weeks agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी
-
featured3 weeks agoबेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!
-
featured3 weeks agoतीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
-
featured2 weeks agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान
-
featured7 days agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र




