बलिया स्पेशल
ठंड को देखते हुए बलिया में स्कूल इतने दिन रहेंगे बंद
बलिया डेस्क: खराब मौसम के कारण कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल 10 व 11 जनवरी को बंद रहेंगे. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह के अनुसार बारिश और ठंड के कारण स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं.
वहीँ बलिया जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में अत्यधिक ठंड, शीतलहर एवं मौसम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए जनपद के समस्त प्री पाइमरी से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों को बंद करने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षाधिकारी शिवरायण सिंह ने दिया है. उन्होंने बताया कि यह आदेश सीबीएसई, आईसीएसई, आंगनबाड़ी केंद्र, मदरसा, समाज कल्याण द्वारा संचालित विद्यालयों में दस जनवरी व 11 जनवरी को लागू रहेगा.

उक्त आदेश आवासीय विद्यालयों पर लागू नहीं होगा. उन्होंने आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है, साथ ही बीएसए ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य मतदेय स्थलों पर संचालित रहेगा. बता दें पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश (Rain) का सिलसिला जारी है. राजधानी लखनऊ (Lucknow) में भी देर रात से रूक-रूक कर बारिश हो रही है.
यही आलम पूर्वी से लेकर पश्चिमी यूपी तक देखने को मिल रहा है. सुबह 8 बजे तक लखनऊ में 3 एमएम बारिश दर्ज की गयी है. मौसम विभाग प्रदेश के बाकी जिलों में हुई बारिश की जानकारी जुटा रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश का ये सिलसिला अगले 48 घंटों तक जारी रहेगा. आज बुधवार को पूरे दिन बारिश पूरे प्रदेश में होती रहेगी. कल गुरुवार को इसमें थोड़ी कमी आयेगी लेकिन, बारिश रूक-रूक कर होती ही रहेगी.
10 जनवरी को दोपहर बाद से मौसम के खुलने की संभावना जताई जा रही है. लेकिन, राहत की बात ये है कि बारिश के दरम्यान तापमान बढ़ता रहेगा. गलन वाली समस्या 10 तारीख तक नहीं होगी. रात और दिन दोनों के ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. हालांकि बारिश के दौर के कारण ठंड ज्यादा महसूस होती है लेकिन, वास्तविकता ये है कि तापमान कम नहीं होता.
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


