featured
बलिया में बेबस प्रशासन! नियमों को ताक पर रखकर खोले जा रहे स्कूल-कोचिंग
बलिया डेस्क : बलिया में कोचिंग सेंटर्स और प्राइवेट स्कूल्स द्वारा सरकारी निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। यहां बंदी के सरकारी निर्देशों के बावजूद कोचिंग सेंटर्स और प्राइवेट स्कूल्स धड़ल्ले से खोले जा रहे हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र सूबे के तमाम स्कूल्स और कोचिंग सेटर्स को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
लेकिन बलिया में प्राइवेट स्कूल्स और कोचिंग सेंटर्स के संचालक सरकार के इन निर्देशों का अनुपालन नहीं कर रहे। वो खुलेआम सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ाते नज़र आ रहे हैं। ज़िलें में प्राइवेट स्कूल्स और कोचिंग सेंटर्स धड़ल्ले से खोले जा रहे हैं और वहां कोराना संक्रमण को लेकर जारी की गई गाइडलाइन को भी नज़रअंदाज़ किया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, इन प्राइवेट स्कूल्स और कोचिंग सेंटर्स में छात्र-छात्राएं बिना मास्क के ही आ रहे हैं और पास-पास बैठकर सोशल डिस्टेंसिंग की भी सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। सिर्फ छात्र ही नहीं ज़िन्हें आदर्श होना चाहिए वो शिक्षक भी यहां कारोना गाइडलाइन को ठेंगा दिखा रहे हैं। वो बिना मास्क के ही छात्रों को पढ़ा रहे हैं।
वहीं इन सेंटरर्स में व्यवस्था की बात करें तो यहां साबुन और सेनेटाइजर भी मुहैया नहीं है। ऐसे में इन जगहों पर कोरोना संक्रमण फैलने का ख़तरा ज़्यादा बढ़ गया है। हैरानी की बात तो ये है कि ये सब खुलेआम हो रहा है और प्रशासन इसके खिलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। ज़िला प्रशासन कोचिंग संचालकों के आगे बेबस नज़र आ रहा है।
कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है, सेंटर्स को बंद नहीं कराया जा रहा।
क्षेत्रीय लोगों से जब इस बारे में बात की गई तो उनका का कहना था कि कोरोना काल में जहाँ लोग अपना बचाव कर रहे हैं, वहीं कोचिंग संचालकों की मनमानी ने नौनिहालों की जान को ख़तरे में डाल दिया है।
लोगों ने इसके लिए शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को भी ज़िम्मेदार ठहराया। लोगों का कहना है कि अधिकारियों के लापरवाही भरे रवैये से शासन के आदेश की खुलेआम अवहेलना हो रही है।
featured
बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच “नव आरंभ विदाई समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। बीए चतुर्थ व एमए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने अपने सीनियर्स (बीए VI व एमए IV सेमेस्टर) को यादगार विदाई दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजि० तुषारनंद ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया।

प्राचार्य डॉ० अंगद प्रसाद गुप्त ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया, वहीं सीनियर छात्रों ने गुरुजनों को अंगवस्त्र भेंट कर आभार जताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य, भजन और कविता ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नए सफर के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा देते हैं।

समारोह में महाविद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि संचालन बृजेश गुप्ता, अंकिता और सलोनी ने संयुक्त रूप से किया।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा





