Connect with us

बलिया

बलिया- ड्रेस वितरण में घोटाला, परसिया कम्पोजिट स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड

Published

on

बलिया। ड्रेस वितरण में अनियमित भुगतान के मामले में जांच के बाद अब कार्रवाई की गई है। जहां सीडीओ के निर्देश पर जांच के आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह ने शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के परसिया कम्पोजिट स्कूल की प्रधानाध्यापिका को निलम्बित कर दिया है। प्रभारी प्रधानाध्यापिका शीला प्रजापति पर फर्म श्रीराम इण्टर प्राइजेज को ड्रेस की पहली किश्त का भुगतान करने के बाद दूसरी धनराशि किसी अन्य और खुद के नाम से चेक काटकर आहरण और अनियमित भुगतान करने का आरोप लगा है। जिसका शिकायती पत्र फर्म के प्रोपराइटर संजय सोनी ने सीडीओ को सौंपा था। और फिर जांच के बाद कार्रवाई की गई है।

बता दें मुख्य विकास अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने के निर्देश दिये थे। खण्ड शिक्षा अधिकारी बेलहरी ने जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंपी थी। जिसके मुताबिक प्रभारी प्रधानाध्यापिका पर शासनादेश, विभागीय और वित्तीय नियमों की अवहेलना, अपने मूल दायित्वों के विपरीत स्वेच्छाचारिता पूर्ण आचरण और पदेन दायित्वों का निर्वहन विभागीय शासनादेश के अनुरूप न करने का आरोप है। निलम्बन में रत्न शंकर पाण्डेय खण्ड शिक्षा अधिकारी रेवती को जांच अधिकारी नामित करते हुए बीएसए ने 15 दिन के अन्दर पूरे करने का निर्देश दिया है। वहीं, निलम्बन अवधि में प्रभारी प्रधानाध्यापिका को उप्रावि सुजानीपुर, बेलहरी पर सम्बद्ध किया गया है। इस दौरान इन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि दी जाएगी।

वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के दो प्रधानाध्यापकों का वेतन भी आगामी आदेश तक बाधित कर दिया है। कम्पोजिट विद्यालय मडुवाड़ीह पर कार्यरत प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह और हुस्नआरा को खंड शिक्षक अधिकारी की जांच आख्या के आधार पर उपरोक्त कार्रवाई की गई है। दोनों प्रधानाध्यापकों पर विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार प्रभार हस्तगत नहीं करने के चलते एमडीएम सहित अन्य योजनाओं का ससमय क्रियान्वयन नहीं करने के साथ ही पदेन दायित्वों का निर्वहन न करने का भी आरोप है। साथ ही दोनों को बीएसए ने निर्देशित किया है कि पायी गयी कमियों का निराकरण करते हुए समस्त विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें अन्यथा की स्थिति में प्रतिकूल कार्रवाई के लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी

Published

on

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”

उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।

Continue Reading

फेफना

दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका

Published

on

बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक  और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म

Published

on

बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।  और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!