बलिया स्पेशल
रोहित सिंह ने मोदी-योगी के खिलाफ खोला मोर्चा बलिया में चलाया ये अभियान!
बलिया डेस्क : राजनीतिक दल युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार को किसान और जन विरोधी क़रार दिया. बलिया जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं रोहित सिंह ने किसानों से मुलाकात कर उन्हें कृषि बिल 2020 से होने वाले नुकसान से अवगत कराया और कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार किसान विरोधी है.
बलिया बेलहरी ब्लाक अंतर्गत कई गाँवों का युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने द्वार-द्वार पाँव-पाँव कार्यक्रम के तहत दौरा कर जनता से भेंट कर कृषि बिल-2020 से देश को होने वाले नुकसान से अवगत कराया. रोहित सिंह ने जनता को देश बचाने हेतु आगे आने का आवाहन भी किया.
उन्होंने कहा की भाजपा कृषि क्षेत्र को निजी हाथों में देने का कुचक्र रच रही है।श्री सिंह ने कहा की भाजपा किसानों को ठग रही है हमारा देश कृषि आधारित राष्ट्र है परंतु मोदी शासन में किसान आत्महत्या को बाध्य हैं. श्री सिंह ने कहा की किसान-नौजवान भूखा है फिर देश की तरक़्क़ी कैसे होगी.
श्री सिंह ने कहा की युवा चेतना गाँव,गरीब,किसान,मजदूर और नौजवान के बेहतरी की लड़ाई लड़ रही है।श्री सिंह ने कहा की देश में अघोषित आपातकाल है जो भाजपा का विरोध करेगा वो देशद्रोही हो जाएगा. श्री सिंह ने कहा की योगी राज में अपराध अपने चरम पर है. श्री सिंह ने कहा की 2022 में सत्ता का महापरिवर्तन सुनिश्चित है.
श्री सिंह ने कहा की हम पूरे पूर्वांचल का दौरा कर जनता को जागरुक कर रहे हैं।श्री सिंह ने कहा की भाजपा का नाश अहंकार से होगा. इस अवसर पर बैजू राय,राकेश यादव,पिंटू यादव,सैफ़ नवाज,आलोक राय,आदित्य चौबे आदि उपस्थित रहे.
बलिया मालदेपुर मोड़ निवास पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह उनके चित्र पर पुष्पांजलि किया. स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की दिनकर वीर रस के कवि थे.
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने युवाओं से उनके दिखाए रास्ते पर चलने की अपील की.
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की हम दिनकर के वंशज हैं बिना डरे सरकार की ग़लत नीतियों के खिलाफ जनता के लिए लड़ेंगे.
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




