Connect with us

बलिया स्पेशल

विकास की उड़ान भरने को तैयार बलिया, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के साथ मांझी में बनेगा एक और ब्रिज

Published

on

बलिया के विकास के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। जिले के विकास को गति देने नित-नई घोषणाएं हो रही हैं और शासन प्रशासन मिलकर इन घोषणाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रहा है। इसी के तहत अब बड़ा निर्णय लिया गया है कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए जय प्रभा सेतु के बगल में दो लेन का एक नया सड़क पुल भी सरयू नदी पर बनेगा। दोनों सेतु को मिलाकर यह फोरलेन होगा। बिहार के रिविलगंज बाईपास से मांझी, चांददियर, मठ योगेंद्र गिरी के रास्ते भोजापुर से होते हुए यह सड़क हैबतपुर बाईपास से गाजीपुर तक जाएगी।

परियोजना को गति देने के लिए सर्वे किया जा रहा है। एनएचएआइ आजमगढ़ के परियोजना प्रबंधक पंकज पंवार ने बताया कि सर्वे पूरा हो जाने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रकिया शुरु होगी। इसके लिए संबंधित तहसीलों के प्रशासन को पत्र लिखकर राजस्व अभिलेख उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है, लेकिन चिंता की बात यह है कि अभी तक कहीं से भी अभिलेख प्राप्त नहीं हुए हैं। राजस्व रिकार्ड तहसील से प्राप्त होने के बाद किसानों की जमीन का मुआवजा निर्धारण व अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

फैसले से लोग खुश पर काम की रफ्तार धीमी–  इस नए निर्माण को लेकर लोग खुश हैं। उनका कहना है कि इस निर्माण से बलिया की विकास की राह खुलेगी। इस एक्सप्रेस वे के बनने से काफी सहूलियत होगी। इससे रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। लेकिन चिंता का बात यह है कि काम की रफ्तार बहुत धीमी है। एनएच -31 का मरम्मत एक साल में 130 की तुलना में 20 किमी मरम्मत ही हो पाया, उसी गति से यदि इसका भी कार्य हुआ तो ग्रीन फील्ड के निर्माण में भी लंबा समय लग जाएगा। फिलहाल इसके निर्माण की अवधि 4 साल बताई जा रही है।

तहसीलदार शिवसागर दुबे का कहना है कि जिन-जिन राजस्व ग्रामों का नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचआइ) ने कागजात मांगे थे वह भेजा गया है। जिसमें बैरिया तहसील के कंचनपुर, रामपुर, छेड़ी, बलिहार, दया छपरा,टेगरही, भोजापुर, इब्राहिमाबाद ऊपरवार, चांदपुर आदि गांव शामिल है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

बलिया स्पेशल

बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ

Published

on

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।

समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!