रसड़ा
बसपा से निकाले गए नेता दूसरी पार्टियों के बन रहे गुलदस्ता: विधायक उमाशंकर सिंह
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में नेताओं के दल बदलने की तस्वीरें सामने आ रही हैं। कभी उत्तर प्रदेश की सत्ता में बैठने वाली बहुजन समाज पार्टी के नेता भी दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानमंडल में बसपा के नेता और बलिया जिले के रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह ने बसपा से दूसरी पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को लेकर कहा है कि पार्टी के खराब छवि वाले लोग दूसरे गुलदस्तों को सजा रहे हैं।
उमाशंकर सिंह ने सोमवार को कहा कि “बहुजन समाज पार्टी में कोई उथल-पुथल नहीं मची है। हमारे यहां जिसके आचरण में गलती पाई जाती है या जो लोग अराजकता में संलिप्त होते हैं उन्हें पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती निकाल देती हैं। वो लोग महीनों सिफारिश करते रहते हैं। लेकिन बसपा एक अनुशासित पार्टी है। ऐसे लोगों को पार्टी वापस नहीं लेती है।”
बसपा से निकाले गए लोगों के भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर उमाशंकर सिंह ने कहा कि “हमारी पार्टी से निकाले गए नेता दूसरे दलों के गुलदस्ता सजा रहे हैं। रद्दी को बाहर निकाला जाता है। कचरा साफ किया जाता है। ये लोग रद्दी लेकर गए और ताली बजा दिए। तो मुबारक हो इन पार्टियों को।”
featured
बलिया में पूजा चौहान की मौत ने खड़े किए कई सवाल ?
बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के सरयां गुलाबराम गांव में पूजा चौहान की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए है। सरयां गुलाबराम गांव में रविवार सुबह जो दृश्य देखने को मिला, उसने पूरे बलिया को हिला कर रख दिया है। सुबह गांव में जामुन के पेड़ से एक 20 वर्षीय युवती का शव लटका मिला। पैर करीब छह फीट ऊपर हवा में, हाथ पीछे बंधे हुए। नाम पूजा चौहान। 20 साल की पूजा चौहान का शव जब पेड़ से लटका देखा, तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। जिसने भी ये मंजर देखा, उसकी रूह कांप गई। सबके मन में सवाल उठा की कोई इतना बेरहम कैसे हो सकता है।
हर दिन अखबारों में ऐसे मामले सामने आते हैं, जहां लड़कियों को मौत के घाट उतार दिया जाता है। सोचिये जब प्रशासन को यह पता है कि ऐसे अपराध बढ़ रहे हैं, फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठता। गुलाबराय सरया गांव में रविवार सुबह धर्मराज चौहान की बेटी पूजा का शव गांव में एक पेड़ से लटकता मिला, उसके हाथ पीछे बंधे हुए थे। शव देखते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह समेत अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात को बारीकी से देखा।
पूजा चौहान साधारण परिवार की लड़की थी। उसकी शादी अगले महीने 25 अप्रैल को होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन किसी को क्या पता था कि यह खुशी मातम में बदल जाएगी। पूजा के माता-पिता फिलहाल पीजीआई में अपना इलाज करा रहे थे, और वह घर पर अकेली थी। परिवार के बाकी सदस्य भी बाहर रहते थे। उसका भाई गुजरात में नौकरी करता है और बहन असम में शादीशुदा जिंदगी बिता रही है। फिर सवाल यह उठता है कि आखिर उसकी मौत के पीछे कौन हो सकता है?
पहले तो खबर आई की पूजा ने आत्महत्या की है लेकिन जिस तरीके से उसका शव पेड़ से लटक रहा था वह कुछ और ही बयां करता है। पूजा ने खुद अपनी जान ली होती, तो उसके हाथ पीछे बंधे कैसे होते? यह सवाल जितना आसान लगता है, इसका जवाब उतना ही पेचीदा है। आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के हाथ पीछे बंधे नहीं हो सकते। मतलब, शायद किसी ने पूजा की हत्या की और फिर उसे पेड़ से लटकाकर मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। क्या उसकी मौत के पीछे कोई पुरानी दुश्मनी थी? या फिर कोई और वजह? कई सवाल हैं। हो सकता है यह सिर्फ कोई मसेज देने के लिए किया गया हो।
घटनास्थल पर मौजूद किचन में बिखरा आटा और अस्त-व्यस्त बर्तन यह बताते हैं कि शायद पूजा का पहले किसी झगड़ा भी हुआ होगा उसके बाद उसके साथ यह अनहोनी हुई होगी। पुलिस जांच के शुरुआती तथ्यों को देखें तो इस मामले में यौन शोषण का भी एंगल जुड़ सकता है। पीड़िता की नानी का साफ कहना है कि उनकी नातिन आत्महत्या नहीं कर सकती। परिजन इस बात से साफ़ इंकार कर रहे हैं। लेकिन सवालों के जवाब आने है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले में योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि “उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों को खुली छूट मिल चुकी है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।”
हाथरस, उन्नाव, बदायूं, और अब बलिया—कब तक यूपी की मिट्टी मासूम बेटियों के खून से लाल होती रहेगी?
featured
बलिया के एकलौते बसपा विधायक पर क्यों बैठी विजलेंस जांच ?
बसपा के रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है। विजलेंस विभाग ने उनकी और उनके परिवार की संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है। उमाशंकर सिंह की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं क्योंकि विभाग ने विधायक ही नहीं उनकी पत्नी, बेटा और बेटी के नाम खरीदी गईं जमीन, मकान, फ्लैट, व्यवसायिक और कृषि जमीन की पूरी जानकारी मांगी है।
वैसे सबको पता है नेता जी लोगों की आय से अधिक संपत्ति तो होती ही है। पुरानी स्क्रिप्ट है। लेकिन जब तक कोई नेता सत्ता के करीब होता है, तब तक उसकी संपत्ति पर कोई सवाल नहीं उठता। मगर विपक्ष पर यह कभी भी हो सकता है। उमाशंकर सिंह का मामला भी कुछ ऐसा ही लगता है। बसपा के इस इकलौते विधायक के खिलाफ अचानक जांच शुरू हो गई है। महानिरीक्षक प्रयागराज ने सभी उप निबंधन कार्यालय को निर्देशित किया है कि उमाशंकर सिंह, उनकी पत्नी पुष्पा सिंह, बेटी यामिनी व बेटे युकेश के नाम से प्रदेश में खरीदी गई जमीन, मकान, फ्लैट या अन्य प्रकार की संपत्तियों की जानकारी विजलेंस विभाग को उपलब्ध कराए।
उमाशंकर सिंह की बसपा के इकलौते विधायक हैं। 2022 में विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। जब पूरे यूपी में बसपा का सूपड़ा साफ हो गया, तब भी वह अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। बीते दिनों मायावती काफी मुखर है लेकिन क्या अब इसका खामियाजा उमाशंकर सिंह को भुगतना पड़ रहा है?
बसपा का हाल किसी से छिपा नहीं है। मायावती पार्टी को चुनावी मोड में कम, ‘मैनेजमेंट मोड’ में ज्यादा चला रही हैं। यूपी में अब बसपा केवल ‘बीजेपी की B-Team’ कहकर बदनाम हो रही है। लेकिन ऐसे में उमाशंकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई को सिर्फ व्यक्तिगत मामला मान लेना भी सही नहीं होगा।
सवाल यह भी है कि आखिर राजनीति में आने के बाद कुछ नेताओं की संपत्ति मॉल्टीप्लाई मोड में कैसे चली जाती है? 2009 में जब उमाशंकर सिंह ने कंस्ट्रक्शन कंपनी खोली थी, तब शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि कुछ सालों में उनकी संपत्तियों की लिस्ट इतनी लंबी हो जाएगी कि सरकार को उसकी जांच करवानी पड़ेगी।
अगर कोई आम आदमी बिना पक्के दस्तावेजों के 5 लाख रुपये की जमीन भी खरीद ले, तो टैक्स विभाग और पुलिस उसके पीछे पड़ जाते हैं। मगर विधायक, सांसद, मंत्री खुलेआम करोड़ों की संपत्ति बना लेते हैं, और हमें लगता है कि यह सब “मेहनत” की कमाई है!
फ़िलहाल सूचना यह है कि उमाशंकर सिंह की तबियत खराब है। वह बीमार चल रहे हैं। लेकिन विजलेंस ने भी अपना काम शुरू कर दिया है
featured
बलिया के डॉ. प्रिंस गुप्ता कश्मीर यूनिवर्सिटी में बनें असिस्टेंट प्रोफेसर
बलिया के रहने वाले डॉ. प्रिंस गुप्ता ने जिले का नाम रोशन किया है। डॉ. प्रिंस केंद्रीय विश्वविद्यालय कश्मीर, में प्रोफेसर बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में हर्ष की लहर है। डॉ. प्रिंस गुप्ता के पिता का नाम कुंज बिहारी प्रसाद है और वे संवारा चिल्कहर के निवासी हैं।
प्रिंस की शुरुआती शिक्षा रसड़ा के अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज से हुई थी। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई इविंग क्रिश्चियन कॉलेज इलाहाबाद विश्वविद्यालय और स्नातकोत्तर की पढ़ाई भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की से की है। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर से पीएचडी की है।
उन्होंने योनसेई विश्वविद्यालय दक्षिण कोरिया, साऊथर्न यूनिवर्सिटी डेनमार्क, KTH रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, स्वीडन, राष्ट्रीय वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र (CNRS), फ्रांस से पोस्ट डॉक्टरल रिसर्च की है।
वो वर्तमान में केंद्रीय विश्वविद्यालय कश्मीर के भौतिकी विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात पर तैनाती मिली हैं। उनकी इस कामयाबी पर स्वर्गीय बालेश्वर प्रसाद गुप्ता के परिवार सहित गाँव के लोग भी गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। बता दें कि डॉ. प्रिंस गुप्ता की पत्नी डॉ. अंजली जायसवाल बलिया के सतीश चंद्र कालेज के मैथमेटिक्स डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं।
-
featured2 weeks agoधूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?
-
featured1 day agoआवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश
-
featured2 weeks agoफेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
-
featured2 weeks agoएक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन
-
featured2 weeks agoजननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
-
बलिया2 weeks agoअघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन
-
बलिया2 weeks agoबलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला
-
featured2 weeks agoलखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?


