बलिया स्पेशल
बलिया में राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का इस दिन होगा आयोजन
बलिया डेस्क : पिछले साल की तारह इस साल भी 13-14 सितम्बर को द्वितीय राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिलास्तर पर प्रथम पुरस्कार लैपटॉप, द्वितीय पुरस्कार मोबाइल फोन और तृतीय पुरस्कार टैब दिया जाएगा।
साथ ही साथ हर जिले में सैकड़ों सांत्वना पुरस्कार दिए जायेंगे और सभी प्रतिभागियों को ई प्रमाण पत्र भी मिलेगा। ओम प्रकाश पांडेय अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बलिया ने कहा छात्रों से भारत की सशक्तिकरण की यात्रा विषय पर 60 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जायेंगे जिनका जवाब उन्हें 30 मिनट में देना होगा।
इस प्रतियोगिता के जरिये भारत के स्वतंत्रता संग्राम, भारत का आर्थिक विकास, भारत में कल- कारखानों का विकास, भारत में विकास से जुड़ी मुख्य क्रांतियों, खाद्य सुरक्षा कानून, मनेरगा व ऐसी अन्य तमाम प्रगतिशील योजनाओं, राजीव गाँधी जी द्वारा किये गए विकास कार्यों, भारत में विज्ञान और तकनीकी का विकास, भारत में कला व साहित्य का विकास आदि मुद्दों पर छात्र- छात्राओं के ज्ञान की परख कर उनसे इन विषयों पर संवाद स्थापित किया जाएगा।
13 सितम्बर को होने वाली राजीव गांधी द्वितीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की जानकारी देने हेतु आज बलिया कांग्रेस भवन पर जिलाध्यक्ष श्री @OmprakaashINC जी के नेतृत्व में एक संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस हुई जिसमें सभी फ़्रंटल संगठनों के नेता शामिल हुए। pic.twitter.com/RHXSbGj4Su
— Ballia Congress (@INCBallia) September 2, 2020
परीक्षा में 16 से 22 वर्ष के बीच के उत्तर प्रदेश के युवा भाग ले सकते हैं. परीक्षा में भाग लेने के लिए उन्हें संबंधित वेबसाइट पर रजिस्टर करना है। परीक्षा ऑनलाइन होगी और परीक्षा देने के लिए रजिस्टर करने वालों को मेसेज के द्वारा एक लिंक भेजा जाएगा, जिस लिंक पर विद्यार्थी परीक्षा दे सकते हैं। विद्यार्थी www.YUVAJOSH.IN पर लाग इन करके भी परीक्षा दे सकते हैं।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।





