Connect with us

बलिया

बलियाः आर के मिशन स्कूल की छात्रा प्रवृत्ति शेखर ने पास की नीट परीक्षा

Published

on

बलिया। नीट की परीक्षा में बलिया के युवाओं ने अपना परचम लहराया है। आरके मिशन स्कूल की छात्रा प्रवृत्ति शेखर ने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल की है। प्रवृत्ति ने नीट एग्जाम में 642 अंक हासिल किए हैं। उनकी इस सफलता पर स्कूल स्टाफ बहुत खुश हैं।

बता दें कि प्रवृत्ति शेखर ने अपनी सफलता का श्रेय आर. के. मिशन स्कूल के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली को दिया जिसके बल पर उसने ख्याति अर्जित की। प्रवृत्ति शेखर के माता-पिता ने भी इसकी सफलता का श्रेय विद्यालय को दिया। उनका कहना है कि अच्छी शिक्षा ही व्यक्ति को उत्तम दिशा प्रदान करती है। उत्तम शिक्षा व संसाधन विद्यार्थी के विकास में अहम योगदान रखते हैं।

वहीं प्रवृत्ति की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन हर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि होनहार छात्र/ छात्रा विद्यालय की गरिमा में चार चांद लगाते हैं ।उन्होंने प्रवृत्ति शेखर के नीट में चयन पर बधाई दी, साथ ही उन्होंने कहा कि मैं उत्तम संसाधन उपलब्ध कराकर विद्यालय के छात्र छात्राओं को विकास की अग्रिम पंक्ति में देखना चाहता हूं। विद्यालय परिवार उत्तम गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

बलिया

Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

featured

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!