बलिया स्पेशल
बलिया- 30 मामलों में वांछित बदमाश हरीश पासवान के एनकाउंटर पर उठ रहे सवाल!
बलिया में एनकाउंटर में इनामी बदमाश के ढेर होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठ रहा है। इनामी बदमाश को सीधे सिर पर गोली मारने से कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि बलिया एसपी राजकरण नैय्यर एसटीएफ का बचाव करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। घटना रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के लिए जहां पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। और इस मुठभेड़ में बदमाश की गोली लगने से मौत हो गई है। जिससे अब पुलिस की कार्यशैली पर उठाए जा रहे हैं।
बता दें बैरिया थाना क्षेत्र के चिरैया मोर देवराज ब्रह्म मोड के बीच बुलेट सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने 7 जुलाई 2021 को शिक्षक पुत्र और पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में हल्दी थाना के बाबूबेल निवासी हरीश पासवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद से ही हरीश पासवान फरार चल रहा था। शुक्रवार को एसटीएफ ने रसड़ा के नींबू चट्टी पर कोतवाली पुलिस के सहयोग से एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस के इस एनकाउंटर में आरोपी के सिर पर गोली लगी है, जबकि अक्सर पुलिस एनकाउंटर में आरोपी जब भागते हैं तो पुलिस उसके पैर पर गोली मारती हैं।
और अब एसटीएफ के एनकाउंटर पर सवाल उठ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इनामी बदमाश की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि पुलिस के मुताबिक बदमाश को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान बदमाश ने दमतोड़ दिया। मामले में एसपी राजकुमार नैयर का कहना है कि एनकाउंटर हुआ है, फिलहाल कुछ बता नहीं सकते। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।
जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुका बदमाश- एक लाख के इनामी बदमाश हरीश पासवान ने वार्ड नंबर 48 से जिला पंचायत के लिए चुनाव भी लड़ा था। लेकिन वह चुनाव हार गया था। तभी से कई राजनीतिक योद्धाओं को खटक भी रहा था। राजनीति में सफल न होने पर एक बार फिर जरायम की दुनिया का बादशाह बनने के लिए गलत रास्ते पर पहुंच गया और वह अपराध के दलदल में फंसता चला गया।नतीजन पुलिस एनकाउंटर में उसकी मौत हो गई। क्षेत्र में आतंक फैलाने वाले बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। लेकिन पुलिस के एनकाउंटर पर सवाल भी उठ रहे हैं।
और सवाल उठना भी लाजमी हैं क्योंकि बदमाश के सिर पर गोली लगी है, जबकि बदमाश के भागने पर पुलिस को पैर पर गोली मारने की इजाजत हैं। हालांकि इस पर पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। और एसपी राजकरन नैय्यर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब देखना होगा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अपनी सफाई में क्या कुछ कहती है।
तिलक कुमार

featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


