Categories: बलिया

बलियाः रसड़ा के विद्युत उपकेंद्र का हाल बेहाल, जर्जर तारों के सहारे हो रही विद्युत सप्लाई

बलिया के रसड़ा में विद्युत उपकेंद्र कई वर्षों से दुर्दशा का शिकार हो रहा है। यहां रखी मशीने पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। टूटे हुए विद्युत तार और खंबों की मदद से बमुश्किल 2 दर्जन से अधिक गांवों में विद्युत सप्लाई की जा रही है।

कई बार तार ज्यादा क्षतिग्रस्त हो जाते हैं और विद्युत सप्लाई रूक जाती है। इसको लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से भी शिकायत की गई लेकिन हालात जस के तस है। इस जर्जर विद्युत उपकेंद्र से खड़सरा, सुल्तानपुर, नरला, महाराजपुर के साथ चिलकहर के गावों में बिजली सप्लाई होती है।

प्रबंधक अवधेश सिंह ने बताया कि दो दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत सप्लाई करने वाला ये उपकेंद्र शासन और विभागीय उपेक्षा का शिकार है। यहां जर्जर हो चुकी विद्युत मशीनों को जल्द ही बदलना चाहिए। डॉक्टर मुकेश कुमार ने कहा कि ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस क्षेत्र में जर्जर तार और खंबों की वजह से कई लोगों की जान चली गई।

विद्युत व्यवस्था खराब होने के साथ ही उपकेंद्र में बुनियादी सुविधाएं नहीं है। कर्मचारियों के पानी पीने के लिए हैंडपंप तक नहीं है। संविदा पर कार्यरत लाइनमैनों को 3 माह से मानदेय नहीं मिला है। इस संबंध में समाजसेवा समर बहादुप सिंह ने बताया कि उपकेंद्र विभागीय बदहाली का शिकार होता जा रहा है। इसे सुधारने के लिए कोई सार्थक पहल नहीं हो रही, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago