Categories: बलिया

बलिया – उपले निकालते वक्त महिला को सांप ने काटा, सर्पदंश ने 2 मासूम बच्चियों से छीनी मां

बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में एक बेहद ही दर्दनाक घटना देखने को मिली। जहां सवरूपुर गांव में उपले निकालते समय महिला को सांप ने काट लिया। जिससे महिला की मौत हो हुई। और 2 बच्चियों के सिर से मां का साया उठ गया जबकि पिता की मौत पहले ही हो चुकी ऐसे में अब बच्चियों ने मां को भी खो दिया। मां की मौत के बाद बच्चियां रो-रोकर बेहाल हैं।

दरअसल रसड़ा क्षेत्र क्षेत्र की सवरूपुर निवासी लालसा देवी (35) वर्ष पत्नी स्व. केदारनाथ राजभर अपने घर में उपले निकाल रहीं थीं। इसी बीच उपला हटाते समय उपले में बैठे सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश से लालसा देवी कुछ ही देर में अचेत हो गईं। परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रसड़ा पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने लालसा को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि लालसा के पति की मौत पहले ही हो चुकी है। मृतक लालसा की दो बेटियां जिसमें बड़ी की उम्र 6 साल और छोटी की उम्र 3 साल है। अबोध बेटियों को पता भी नहीं कि उनके सिर से पिता का साया पहले ही उठ चुका, अब मां के आंचल की छांव भी नहीं मिलेगी। पति की मौत के बाद दोनों बेटियों का लालन-पालन लालसा करती थीं।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago