Categories: बलिया

बलियाः अवैध तरीके से संचालित हो रहे नर्सिंग होम, क्लीनिकों पर नकेल कसेगी पुलिस

बलिया में बिना मान्यता और निर्धारित मानक के निजी अस्पतालों का संचालन जोरों पर है। यह प्राइवेट क्लीनिक और अस्पताल लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस अब झोलाछाप क्लीनिकों की लिस्ट तैयार कर रही है।

इस कार्रवाई से निजी अस्पताल संचालकों में खलबली मची हुई है। शासन के निर्देश पर पुलिस ने नर्सिंग होम व दवाखाना का ब्योरा जुटाना शुरु कर दिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो एक निर्धारित प्रोफार्मा में प्राईवेट अस्पताल अथवा क्लीनिक का नाम, डॉक्टर का नाम, पता, मोबाइल नम्बर व डिग्री दर्ज करना है। इसमें इस बात की भी डिटेल्स देनी होगी कि अस्पताल में किस विधि से इलाज होता है। एलोपेथ, आयुर्वेद, होम्योपैथ अथवा यूनानी पद्धति, इसका उल्लेख करना होता है।

गौरतलब है कि बलिया के छोटे कस्बों से लेकर बड़े शहरों तक बड़ी संख्या में झोलाछाप नर्सिंग होम व क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। इनमें से कुछ का ही सीएमओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन है। कई नर्सिंग होम ऐसे भी हैं, जिनका रजिस्ट्रेशन एमबीबीएस डॉक्टर के नाम पर कराया गया है लेकिन लोगों का इलाज या अस्पताल का संचालन कोई और करता है। इसके चलते लापरवाही से मौत के मामले भी सामने आते रहते हैं।

बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन सचिव डॉक्टर वीके गुप्ता का कहना है कि पुलिस मानक का ब्योरा जुटा रही है। यह कदम उचित है तथा इसका लाभ मानक के अनुसार संचालित हो रहे अस्पतालों को मिलेगा। नर्सिंग होम संचालक पुलिस को हर तरह की जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago