Categories: बलिया

UPSC की संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में सफल हुए बलिया के अभिषेक

बलिया के अभिषेक उपाध्याय ने संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2022 में सफलता हासिल की है। उन्होंने पूरे भारत में तीसरा स्थान हासिल किया है।

अभिषेक की नियुक्ति भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग में भू-भौतिकविद के रुप में होगी। उनकी इस सफलता पर पूरे नगर में हर्ष का माहौल है। अभिषेक बैरिया के रामनगर तहसील के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम उमेश चंद्र उपाध्याय है।

अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता, स्वर्गीय माता श्रीमती सुधा उपाध्याय, गुरू ब्रह्मानंद मिश्रा अपने दोस्तों को दिया है। इनकी शुरुआती शिक्षा गांव के ही स्कूल शिक्षा निकेतन में हुई। इसके बाद उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल की। अभिषेक बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थे। उन्होंने कड़ी मेहनत से परीक्षा की तैयारी की और अब उनका चयन संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में हो गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago