Categories: बलिया

बलिया – असलहा व्यापारी का फेसबुक पर LIVE सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

बलिया में बुधवार को एक दिलदेहला देने वाली घटना सामने आई। जहां आर्म्स कॉरपोरेशन के मालिक नंद लाल गुप्ता ने फेसबुक पर लाइव आकर खुद को गोली मार ली। खुदकुशी करने से पहले उन्होंने कारण भी बताया। साथ ही पीएम मोदी और सीएम योगी से न्याय की भी गुहार लगाई।

असलहा व्यापारी की लाइव खुदकुशी देख लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ सीटी जितेंद्र कुमार, कोतवाल राजीव सिंह अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि स्टेशन मालगोदाम रोड स्थित बलिया आर्म्स कॉरपोरेशन के मालिक नंद लाल गुप्ता बुधवार दोपहर फेसबुक पर लाइव आए। उन्होंने कुछ लोगों पर कर्ज वापस करने के बावजूद परेशान करने का आरोप लगाया। पीएम मोदी और सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाते हुए खुद को गोली मार ली।

घटना की खबर लगते ही शहर में खलबली मच गई। देखते ही देखते लोगों का हुजूम दुकान और अस्पताल पर जुट गया। घटना के बाद से व्यापारी की परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago