बलिया। रसड़ा-कासिमाबाद रोड पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। अखनपुरा गांव के पास बुधवार को कार बेकाबू होकर खाई में पलट गयी। कार में फंसे 3 युवकों को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि नगरा निवासी उमाशंकर सिंह 30 साल, टिंकू सिंह 30 साल और नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ागांव निवासी अमित सिंह 27 साल वाराणसी से कार से रसड़ा की तरफ आ रहे थे। वेरसड़ा- कासिमाबाद मार्ग पर अखनपुरा गांव के सामने पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई।
हादसे में कार में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। आस-पास के लोगों ने कार में फंसे तीनों को बाहर निकालकर रसड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…