Categories: बलिया

बेल्थरा रोड के पूर्वांचल पैथोलॉजी का शुभारंभ, अब जांच के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान

बलिया में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी हो रही है। अब बेल्थरा रोड में मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि बेल्थरा रोड के पूर्वांचल पैथोलॉजी का शुभारंभ शारदा नारायण हॉस्पिटल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ संजय सिंह के साथ ही डॉ यूसुफ अंसारी ने किया। जो पूर्व वरिष्ठ सर्जन मऊ सदर एवं आज़मगढ़ के हैं।

इस मौके पर डॉ संजय सिंह ने कुछ मरीजों की जांच कराई और कहा कि मरीजों के लिए पूर्वांचल पैथोलॉजी किसी संजीवनी से कम नहीं है। जिले में मरीजों को ब्लड जांच कराने के लिए भटकना पड़ता है। कुछ केंद्रों पर मरीजों की सभी जांचें भी नहीं हो पाती हैं। ऐसे में लोगों को या तो जिला अस्पताल या अन्य दूसरे शहरों की दौड़ लगानी पड़ रही थी। लेकिन अब मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

साथ ही पैथोलॉजी की संचालिका डॉ. समन यूसुफ़ (एमबीबीएस एमडी) ने कहा कि इस लैब का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में चिकित्सा को आसान बनाना है। यह पैथोलॉजी लैब कम समय में भरोसेमंद टेस्ट रिजल्ट देगी जिससे आम जनता को फायदा होगा।

इस अवसर पर डॉ.फैज़ुर्रह्मान, डॉ आदिल इज़हार, दिनेश कुमार गुप्त, मतलूब अख़्तर, फ़ज़ील अहमद, रुद्र यादव, शाहिद इलियास, अमानुल हक़ अब्बासी, आनंद यादव, अमित जायसवाल, शाहिद समाजवाद, राममनोहर गांधी, मरगूब अख्तर, अब्दुल समद मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago