Categories: बलिया

बलियाः लड़की पर फब्तियां कसने को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी डंडे

बलियाः हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में फब्तियां कसने की बात पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बातचीत से शुरु हुआ विवाद हथियार चलाने तक पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तलवार और धारदार हथियार चले।

एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों को खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी बैरिया समेत पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएससी तैनात की गई है।

बताया जा रहा है कि हल्दी थाना क्षेत्र के मुड़ाडीह ग्राम पंचायत के पुरवा गायघाट में मंगलवार की शाम एक युवक ने अपने ही गांव की लड़की पर फब्तियां कसी। इसके बाद लड़की के भाई ने युवक की पिटाई कर दी। थोड़ी देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हथियार चलने लगे।

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी बैरिया, थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए। इस मामले में पुलिस ने युवती की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार चालान कर दिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago