Categories: बलिया

बलियाः लाइव सुसाइड मामले में 13 नामजद और 5 अज्ञात पर केस दर्ज

बलिया में लाइव सुसाइड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 13 नामजद, 4 से 5 अज्ञात लोगों पर धारा 306,406, 420,506, के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक 1 फरवरी को कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले बंदूक व्यापारी 45 वर्षीय नंद लाल गुप्ता ने फेसबुक पर लाइव सुसाइड कर लिया था।

गुप्ता की बलिया शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर बंदूक की दुकान है। फेसबुक लाइव के वीडियो के मुताबिक नंद लाल गुप्ता ने आत्महत्या करने के पूर्व फेसबुक लाइव किया है। वायरल वीडियो में गुप्ता यह बोलते सुनाई दे रहे हैं हमें बेवजह परेशान किया जा रहा है। थोड़ा बहुत पैसा मैने लिया था। पैसा से अधिक उन लोगों को दे दिया है। जितने लोग सूदखोर हैं, हमें परेशान कर दिए हैं।

इस वीडियो में नंद लाल गुप्ता को सरकार से यह गुहार लगाते सुना जा रहा है ”माननीय योगी जी व मोदी जी न्याय करें। हमारा घर तक आज हमसे लिखवा दिए हैं। मैं अब जीना नहीं चाहता हूं। हमारा परिवार व बच्चों का आप लोग भला करें, और कुछ नही चाहिए।” इसके बाद स्वयं कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या करते दिख रहा है। इस मामले में अब पूर्व आईपीएस ने भी सही से जांच की मांग की है। वहीं मृतक की पत्नी ने भी न्याय की गुहार लगाई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago