बलिया। रसड़ा क्षेत्र के युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की। जहां एक गांव में प्रेम में युवक ने मंगलवार की सुबह जहर खा लिया। आननफानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा कि एक गांव निवासी 27 वर्षीय युवक का एक लड़की से प्रेम प्रसंग है। प्रेमिका ने दो हफ्ते पहले शादी से इनकार कर दिया तो वह नौकरी छोड़ कर वापस अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा। काफी कोशिश के बावजूद प्रेमिका और परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए। निराश होकर प्रेमी अपने घर आ गया।
घर आकर कई बार युवक ने कभी अपना हाथ काटा तो कभी हाथ की नस काट कर आत्महत्या करने की कोशिश की। आत्महत्या में असफल होने पर जहर खा लिया। परिजन कुछ समझ पाते तब तक वह अचेत हो गया। आनन-फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…