Connect with us

बलिया

बलिया पुलिस ने 10 लाख के 68 गुम मोबाइलों को बरामद कर मालिकों को सौंपे

Published

on

बलिया पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चोरी के मोबाइल बरामद किए। पुलिस ने 10 लाख कीमत के 68 मोबाइल जब्त किए थे जिन्हें उनके मालिकों को सौंप दिया गया।

अपना खोया हुए मोबाइल वापस पाकर लोग काफी खुश दिखे। उन्होंने बलिया पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने बताया कि जब्त मोबाइलों की कीमत लगभग 10 लाख 58 हजार आंकलन किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कुल 68 बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों को सौंप दिया गया। अपराध में लिप्त बरामद मोबाइलों के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। सर्विलांस टीम की कड़ी मेहनत से मोबाइल बरामद हुई है। रिकवरी सेल (सर्विलांस सेल) द्वारा लगातार अथक प्रयास के फलस्वरूप विभिन्न जगहों से 68 की संख्या में मोबाइल बरामद की गई।

गुम और चोरी हुए मोबाइल को बरामद करने में उप निरीक्षक अजय यादव प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद बलिया,मुख्य आरक्षी रोहित कुमार सर्विलांस सेल जनपद बलिया,आरक्षी राकेश यादव सर्विलांस सेल जनपद बलिया,आरक्षी विकास सिंह सर्विलांस सेल जनपद बलिया,आरक्षी विनोद रघुवंशी सर्विलांस सेल जनपद बलिया की अहम भूमिका रही।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

बलिया

Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

featured

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!