Connect with us

featured

बलिया : पूर्व प्रधान हृदयनारायण सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Published

on

बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुई गांव के पूर्व प्रधान हत्याकांड के मुख्य आरोपी से पुलिस की रविवार की भोर में भलुई गांव के पास ही मुठभेड़ हो गयी जिसमें घटना के मुख्य आरोपी उसी गांव के मुन्ना राजभर के पैर में गोली लगी है। पुलिस उसको गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

सूत्रों की माने तो आरोपी अपने पारिवारिक मामले की पंचायत में पूर्व प्रधान का बार- बार शामिल होना नागवार लग रहा था। साथ ही उसके पुत्र को चोरी के मामले में जेल जाने में भी पूर्व प्रधान का ही हाथ रहा।

जिसके बाद वह पूर्व प्रधान से खुन्नस खाये बैठा था। जिसके बाद वह इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी के पास से अबैध असलहा व घटना में प्रयुक्त सामान बरामद हुए है।

बता दें कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुही गांव में सोमवार 14/15 नवम्बर की रात को सोते समय बदमाशों ने पूर्व प्रधान हृदयनारायण सिंह (66साल) की हत्या कर दी थी। घटना की जानकारी अगली सुबह होते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया था। कई बार गांव की कमान सम्भाल चुके श्री सिंह काफी प्रभाव साली व्यक्तियों में शुमार हो गए थे। इनकी हत्या की सूचना के बाद सांसद, विधायक सहित कई हस्तियां इनके दरवाजे पहुँची थी। जिसके बाद यह हत्या हाई प्रोफाइल मर्डर से जुड़ गया था।

पुलिस के लिए यह चुनौती पूर्ण हो गया था क्योंकि इसमें जबाबदेही बढ़ गयी थी। घटना के बाद से पुलिस अधीक्षक और एडिशनल एसपी गांव में कई बार कैंप भी कर चुके थे। घटना का खुलासा करने के लिए टीमें लगायी गयी। जिसके बाद उन्हें 12 दिन बाद सफलता हाथ लगी है।

Advertisement        
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बलिया में आंगनवाड़ी नियुक्तियों में फर्जीवाड़ा उजागर, दो नियुक्तियां रद्द, लेखपाल पर होगी कार्रवाई

Published

on

बलिया जनपद की सदर तहसील के अंतर्गत बेलहरी परियोजना के दो आंगनवाड़ी केंद्रों—बजरहा और रेपुरा—में नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान फर्जी आय प्रमाण पत्र के माध्यम से अनुचित लाभ लेने का मामला सामने आया है।

तहसीलदार सदर द्वारा कराई गई जांच में यह तथ्य उजागर हुआ कि इन केंद्रों पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाली दो अभ्यर्थियों—श्रीमती गुड़िया (रेपुरा) और श्रीमती अमृता दुबे (बजरहा) ने बीपीएल श्रेणी का फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था। दोनों ने अपनी पारिवारिक मासिक आय ₹3800 से कम दर्शाई थी, जबकि जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उनके परिजन सरकारी सेवा में कार्यरत हैं, जिससे वे बीपीएल श्रेणी में पात्र नहीं थीं।

जांच में यह भी सामने आया कि इन फर्जी प्रमाण पत्रों के निर्माण में लेखपाल श्री दिव्यांशु कुमार यादव (क्षेत्र: आमघाट, तहसील: बलिया सदर) की संलिप्तता रही है। उन्होंने अभ्यर्थियों के साथ मिलीभगत कर ये प्रमाण पत्र जारी किए। प्रशासन ने इस गंभीर अनियमितता पर त्वरित संज्ञान लेते हुए निम्न निर्णय लिए हैं। इसके तहत दोनों आवेदिकाओं की आंगनवाड़ी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं।

इसके अलावा संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) को निर्देशित किया गया है कि दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई जाए। उपजिलाधिकारी (SDM) सदर को निर्देश दिए गए हैं कि दोषी लेखपाल के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही कर आवश्यक दंड सुनिश्चित किया जाए। यह कार्रवाई शासन द्वारा निष्पक्ष चयन प्रक्रिया और नियमों की पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में उठाया गया एक सख्त और आवश्यक कदम है।

Continue Reading

featured

आज बलिया पहुंचेंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद सनातन पांडेय के पारिवारिक विवाह समारोह में लेंगे भाग

Published

on

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 30 अप्रैल को बलिया का दौरा करेंगे। वे अमौसी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के माध्यम से यात्रा करेंगे। उनका हेलीकॉप्टर बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र स्थित नवीन आदर्श इंटर कॉलेज, सलेमपुर के मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से वे सड़क मार्ग द्वारा पांडेयपुर के लिए रवाना होंगे।

अखिलेश यादव बलिया से सांसद सनातन पांडेय के आवास पर आयोजित विवाह समारोह में शामिल होंगे, जहां वे नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद देंगे। समाजवादी पार्टी ने उनके इस दौरे का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।

Continue Reading

featured

बलिया में लू की स्थिति, अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा

Published

on

उत्तर प्रदेश में पिछले सप्ताह झुलसाने वाली गर्मी के बाद अब लू की तीव्रता में थोड़ी कमी आई है। कई जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात का तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक, यानी 27.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

अगले 24 घंटे के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार लखनऊ में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा या आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया, बहराइच, सुल्तानपुर और गाज़ीपुर में लू जैसी स्थितियाँ बनी रहीं। रविवार को बलिया में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में आंधी, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान मुज़फ्फरनगर में 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!