बलिया स्पेशल
सोशल मीडिया यूज़ कर रहे लोगों को बलिया पुलिस की ये अपील ज़रूर पढनी चाहिये !
बलिया पुलिस ने सोशल मीडिया यूज़ करने वालों से अपील की है, साथ है सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, विशेष जाति व धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने, भड़काऊ मैसेज पोस्ट करने व शेयर करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाने की भी बात कही है वहीँ मैसेज को पोस्ट व शेयर करने वालों के साथ ही ग्रुप एडमिन के उपर भी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। यह बाते पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने मुख्य निर्वाचन के निर्देश के बाद कहीं। इसके निगरानी के लिए एसपी ने पीआरओ सेल को जिम्मेदारी सौंपी है
अगर आप सोशल मीडिया (व्हाट्स एप, फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम, वेवसाइट, ब्लाग समेत अन्य पर) कुछ भी पोस्ट या शेयर कर रहे है तो सावधान हो जाये। किसी की भावना को ना ही आहत करें ना ही किसी पर कुछ कमेंट करें और ना ही शेयर करें। प्रत्येक पोस्ट पर पुलिस की पैनी नजर है।
आपकी थोड़ी सी लापहवाही व चूक न सिर्फ आपके लिए, बल्कि ग्रुप एडमिन के लिए भी परेशानी का सबब बन सकती है। मुख्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद जनपदीय पुलिस ने सोशल मीडिया की निगरानी शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, जाति विशेष व धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने, भड़काऊ आडियो व वीडियो के आदान-प्रदान करने के अलावा राजनैतिक कमेंट के मैसेज व ब्लाग पोस्ट करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
सोशल मीडिया पर किए जाने वाले हर पोस्ट की पड़ताल की जा रही है। ट्वीटर, इस्टाग्राम, फेसबुक, युट्यूब, व्हाट्स एप समेत अन्य सोशल मीडिया पर राजनैतिक पार्टियों से जुड़े कोई भी आडियो-वीडियो व अन्य मैसेज को पोस्ट/शेयर करने वालों पर निगरानी रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने जिले के सोशल मीडिया सेल को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


