Categories: बलिया

बलियाः सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

बलिया के बांसडीह-मनियर मार्ग पर सड़क हादसा हो गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बांसडीह कस्बे के वार्ड नंबर 11 के निवासी शाहरूख खान (26) पुत्र शादिक खान अपने दोस्त रेवती निवासी श्रवण पटेल (18) पुत्र नन्हक पटेल के साथ घोंघा किसी रिश्तेदारी में गया था। वहां से रात करीब दस बजे वापस दोनों वापस लौट रहे थे। जानपुर गांव के सामने किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दिया।

इससे दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान सोमवार सुबह शाहरुख खान की मौत हो गई। वहीं, श्रवण पटेल की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया है। दोनो युवक अविवाहित है। शाहरुख तीन भाईयो में दूसरे नम्बर पर था। घटना से दोनों परिवार में कोहराम मचा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

22 hours ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago