Categories: बलिया

बेल्थरा रोड में पलटा दूध से भरा टैंकर, 2300 लीटर दूध बहा

बेल्थरारोड के डाक बंगला के समीप सड़क हादसा हो गया। यहां दूध से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें भरा दूध जमीन पर गिरकर बहने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही लोगों इकट्ठा हो गई और दूध बर्तनों में भरकर ले जाने लगे। इस हादसे में 2300 लीटर दूध बह गया। घटना की जानकारी लगते ही सीयर पुलिस चौकी के सिपाहियों ने टैंकर की सहायता से टैंकर को सीधा कराया। इस दुर्घटना में टैंकर चालक को मामूली चोटे आई है।

बताया जा रहा है कि सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के सीसोटार गांव से देर रात दूध से भरा एक टैंकर गोरखपुर के लिए रवाना हुआ। रात साढ़े 11 बजे के लगभग टैंकर जब बेल्थरारोड के वार्ड नंबर 8 स्थित होलिका दहन स्थल से गुजर रहा था। एक कुत्ता अचानक उसके सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में टैंकर असंतुलित होकर पलट गया।

टैंकर के पलटते ही उसमें भरा दूध जमीन पर बहने लगा। लगभग एक घंटे तक वहां दूध लूटने की होड़ लगी रही। इसी दौरान जानकारी मिलने पर सीयर पुलिस चौकी के सिपाही अंकुर वर्मा व प्रेमचंद वहां पहुंच गए। पुलिस को देखते ही दूध लूट रहे लोग वहां से निकल लिए। टैंकर को उठाने के लिए रात 1बजे के बाद पहुंची क्रेन ने 45 मिनट की मशक्कत के बाद टैंकर को गड्ढे से निकलकर सड़क पर खड़ी कर दिया। टैंकर के साथ चल रहे सेल्समैन अनूप कुमार गुप्ता ने बताया कि टैंकर की क्षमता 2600 लीटर की है। इसमें साढ़े 2300 लीटर दूध भरा हुआ था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

23 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

23 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

23 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

23 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

23 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago