बलिया – राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के प्रभारी CMS का हार्ट अटैक से निधन, सिर्फ 35 साल के थे डॉ. मनोज कुमार

बलिया में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार सैनी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह मात्र 35 साल के थे और यहां उनकी पहली ज्वॉइनिंग थी। वहीं उनके निधन से चिकित्सकों में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को चिकित्सकों ने शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बता दें बेल्थरा रोड के फरसाटार स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक के रूप में तैनात डॉ. मनोज कुमार सैनी अमरोहा जिले के हसनपुर के रहने वाले थे। वह मऊ जिले में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक 6 साल का बेटा है।

अस्पताल के स्टाफ ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की शाम अचानक उनके सीने में दर्द हुआ तो उन्हें एक नजदीकी अस्पताल पर ले जाया गया। लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। उनकी स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उन्हें वेदान्ता अस्पताल में भर्ती कराया जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका।

डॉ. सैनी की पहली ज्वॉइनिंग 1 जनवरी 2020 को फरसाटार के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में हुई थी। यूपी बोर्ड की परीक्षा में भी उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं सोमवार को अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों निधन की खबर से हैरान हो गए। चिकित्सालय के कर्मचारियों ने दो मिनट मौन रहकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago