Categories: बलिया

उत्तर प्रदेश बोर्डः कड़ी निगरानी के बीच 18 मार्च से शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन

बलिया। उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं खत्म हो गई है। अब मूल्याकंन का काम शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होगा।

बलिया में चार मूल्याकंन केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें जिले में राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बलिया के अलावा श्रीमुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय और कुंवर सिंह इंटर कॉलेज को केंद्र बनाने का प्रस्ताव है।

चारों केंद्र पर गैर जिले से आवंटित उत्तर पुस्तिकाओं के पहुंचने के बाद सुरक्षा व सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया जा रहा है। जहां से निर्धारित तिथि पर उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षकों को मूल्यांकन के लिए आवंटित की जाएंगी।

यूपी बोर्ड अब परीक्षा के बाद मूल्यांकन को भी हाईटेक करने जा रहा है। इसके लिए मूल्यांकन कार्य की न सिर्फ ऑनलाइन निगरानी होगी बल्कि वेब कास्टिंग भी की जाएगी। इस बार उत्तर पुस्तिकाओं से पहले ही ओएमआर शीट का मूल्यांकन हो जाएगा। इसके लिए हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की ओएमआर शीट को एकत्र कर मूल्यांकन के लिए प्रयागराज भेजा जा रहा है।

बलिया डीआईओएस रमेश कुमार सिंह का कहना है कि सुरक्षित उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन को मूल्यांकन केंद्र स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने समेत अन्य तैयारियां पूरी कराई जा रही है। सचिव के निर्देशानुसार मूल्यांकन कार्य पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है। कंट्रोल रूम से निगरानी के साथ मूल्यांकन कार्य के वेब कास्टिंग की व्यवस्था बनाई गई है। मूल्यांकन कार्य में शिथिलता व शुचिता प्रभावित होने पर केंद्र के नोडल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago