बलिया के बांसडीह-मनियर मार्ग पर सड़क हादसा हो गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बांसडीह कस्बे के वार्ड नंबर 11 के निवासी शाहरूख खान (26) पुत्र शादिक खान अपने दोस्त रेवती निवासी श्रवण पटेल (18) पुत्र नन्हक पटेल के साथ घोंघा किसी रिश्तेदारी में गया था। वहां से रात करीब दस बजे वापस दोनों वापस लौट रहे थे। जानपुर गांव के सामने किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दिया।
इससे दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान सोमवार सुबह शाहरुख खान की मौत हो गई। वहीं, श्रवण पटेल की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया है। दोनो युवक अविवाहित है। शाहरुख तीन भाईयो में दूसरे नम्बर पर था। घटना से दोनों परिवार में कोहराम मचा है।
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…
बलिया। फेफना जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से…
बलिया के चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…