Connect with us

बलिया स्पेशल

बलिया- जाम की समस्या से निजात दिला रहा वन-वे ट्रैफिक प्लान, देखें तस्वीरें !

Published

on

बलिया डेस्क । शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए एसपी डॉ विपिन टाडा का वे ट्रैफिक प्लान पहली बार शुक्रवार को बेहद कारगर साबित हुआ। सुबह से लेकर शाम तक जिस वक्त जाम लगता था उस वक्त लोग आराम से कार से, बाइक से, साइकिल से, पैदल चलते नजर आए। कहना गलत नहीं होगा कि नियम के पहले दिन यानी सोमवार को भले ही प्लान फ्लाप हो गया था, लेकिन अब प्लान धीरे-धीरे कामयाब होता नजर आ रहा है।
गौरतलब हो कि शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने नया ट्रैफिक प्लान बनवाया है। इसके तहत, कई सड़कों को वन वे किया गया है।

रविवार को इसका पहला ट्रायल किया गया और सोमवार से सात दिन का ट्रायल रन शुरू किया गया। पहले दिन चूँकि लोगों को नियम मालूम नहीं था, लिहाजा दिक्कतें जस की तस रही। लेकिन अगले दिन मंगलवार को कुछ असर दिखा, फिर भी जाम की स्थिति बीच-बीच में उत्पन्न होती रही। बुधवार को नियम में थोड़ा परिवर्तन लाया गया जिसके तहत जो ई-रिक्शा पहले गड़वार रोड से मुड़कर सीधे चित्तू पांडेय रेलवे क्रासिंग की ओर आ जाता था, उसे अब ओवरब्रिज से डायवर्ट कर दिया गया।

इसके बाद शुक्रवार जाम की स्थिति में मैजिकल परिर्वतन दिखाई दिया सुबह आठ बजे से शाम तक सड़कों पर गाडिय़ा सपाट दौड़ते नजर आई। कहना गलत नहीं होगा कि एसपी की पहल और यातयात पुलिस की मुस्तैदी ने बलियावासियों को एक बहुत बड़ी समस्या से निजात दिलाने की ओर है। हालांकि अभी लोगों का यह कहना है कि सोमवार को पता चल जाएगा कि प्लान कितना सक्सेस है।

नियम के बारे में आप भी जान लें
टीएसआई सुरेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि प्रयोग अब पहले दिन की अपेक्षा धीरे-धीरे रंग ला रहा है। सोमवार को लोगों को मालूम नहीं था लिहाजा स्थिति जस की तस रही, लेकिन अब लोगों को जानकारी हो जाने के कारण स्थिति में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। ट्रायल के पांचवे दिन परिणाम बहुत बेहतर है। इस दौरान टीएसआई ने यात्रियों से अपील किया कि जिस तरह रूट निर्धारण किया गया लोग उसी तरह चले नियम न तोड़े।

ई-रिक्शा के लिए निर्धारित रूट
ई-रिक्शा के रूट के बारे में बताते हुए बताया कि बहादुरपुर से रेलवे स्टेशन वाया ओवरब्रिज, माल्देपुर से रेलवे स्टेशन फिर काशीपुर से रेलवे स्टेशन। कहा कि इसके उल्लंघन करने पर सीधे चालान किया जाएगा।

एसपी की अपील, सभी को आना होगा आगे
एसपी डा. विपिन टाडा के अनुसार शहर को जाम से मुक्त कराने के उद्देश्य से ही शहर में कुछ सड़कों पर ट्रैफिक को वन वे किया गया है। यह शहर की जनता को दूरगामी लाभ दिलाने के लिए जरूरी भी है। ऐसे में शहर के व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, आम लोगों से अपील है कि इस प्रयास को समझें और सहयोग करें, ताकि शहर को जाम से मुक्त कराया जा सके। बेशक एसपी का प्रयास अब धीर-धीरे रंग ला रहा है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

बलिया स्पेशल

बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ

Published

on

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।

समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!