Uncategorized
बलिया- भाजपा कार्यकर्ता पर हमला करने के मामले में एक गिरफ्तार
नगरा डेस्क : बलिया में नगरा थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
खबर के मूताबिक नगरा में भाजपा के आईटी विभाग के जिला सह संयोजक जय प्रकाश जायसवाल का आरोप है की 23 अगस्त की शाम को प्रतिक प्रकाश उर्फ़ रिंकू ने फ़ोन करके अपनी दूकान के पास बुलाया मैं जैसे ही दूकान के पास पंहुचा भाजपा पार्टी व नगरा भाजपा के लोगो को भद्दी भद्दी गालिया देते हुए मुझ पर हमला कर दिया। और जाते जाते देख लेने की धमकी भी दे गए।
उक्त के संबंध में प्र0नि0 नगरा द्वारा अवगत कराया गया कि अभियोग पंजीकृत कर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
— Ballia Police (@balliapolice) August 23, 2020
सूत्रों ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार मामले की जांच में लगी थी। जांच के क्रम में मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को रात में बाजार के हनुमान चौक से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। वहीं इस बाबत हमने आरोपी के घर वालों का भी पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका, उनसे जैसे ही बात होगी इस स्टोरी को अपडेट किया जाएगा।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।








