निकाय चुनाव
‘दुनिया की कोई ताकत सुभासपा प्रत्याशी को नहीं हरा सकती, सपा के लिए मुसलमान सिर्फ वोट बैंक’
बलिया के सिकंदरपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वाधान में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने निकाय चुनाव के लिए सिकंदरपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए शेख अहमद अली उर्फ संजय भाई की पत्नी सायरा बानो को पार्टी की तरफ से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया और विरोधियों को चुनौती भी दी। कहा कि दुनिया की कोई ताकत सुभासपा प्रत्याशी को हरा नहीं सकती।
अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव – इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सुभासपा अपने दम पर पूर्वांचल ही नही, अपितु पश्चिम के बहुतायत सीटों पर दमखम से चुनाव लड़ने का काम करेगी। कार्यकर्ताओं की वजह से ही गरीब, वंचित व शोषित वर्ग की आवाज को बेबाक अंदाज में सड़क से सदन तक उठाने की शक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि चाहे शिक्षा की बात हो या पुलिस कर्मचारियों की, शिक्षक भर्ती में धांधली का शिकार हुए नौजवानों की, स बकी बातों को सदन में उठाने वाला एक मात्र ओमप्रकाश राजभर है। हमारी लड़ाई है कि गरीबों का इलाज देश में फ्री होना चाहिए। पूरा प्रदेश बिजली के बिल से परेशान हैं। घरेलू बिजली के बिल को माफ करने की लड़ाई भी सुभासपा ही लड़ती आई है।
सपा के लिए मुसलमान सिर्फ वोट बैंक – सुभासपा अध्यक्ष ने सपा प्रमुख पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सुभासपा के दम पर 111 विधायक जितने वाले को नगर निकाय चुनाव में औकात पता चल जाएगी। विस चुनाव के बाद अखिलेश ने मुझे तलाक दे दिया, जिसे मैंने स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि मैनपुरी चुनाव में डिंपल यादव की जीत अखिलेश की वजह से नहीं मिली। यह माननीय मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि है। रामपुर हार का टिकरा सपा प्रमुख पर फोड़ते हुए कहा कि सपा के लोगों ने मिलकर आजम खां के करीबी आसिम रजा को चुनाव हरा दिया। सपा के लिए मुसलमान सिर्फ वोट बैंक बनकर रह गया है।
featured
‘बलिया में चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वालों पर कठोर कार्यवाही होगी’
बलिया। नगर निकाय चुनाव-2023 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बलिया स्थित कोतवाली में चुनाव में खड़े उम्मीदवारों और सदस्यों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी प्रत्याशियों को अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराने के लिए कहा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील है कि मतदान अवश्य करें। 10 मई को पोलिंग पार्टियां बूथ पर पहुंच जाएंगी। सब से अनुरोध है कि पोलिंग बूथ पर किसी प्रकार की सत्कार की व्यवस्था ना करें।
इससे अन्य पार्टियों में गलत मैसेज जाता है। 11 मई को मतदान है। मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम को 6:00 बजे तक चलेगा। पोलिंग एजेंट उसी वार्ड का सदस्य होना चाहिए। किसी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को पोलिंग एजेंट नहीं बनाया जाएगा।अपने पोलिंग एजेंट को समय से भेजे। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के लिए एक वाहन और सदस्य के लिए कोई वाहन अनुमन्य नहीं है। उसमें मतदाताओं को लाने ,ले जाने के लिए कोई सुविधा नहीं होगी। मतदान करने लोग अपने वाहन से ही जाएंगे। जनपद बलिया में शांति और निष्पक्ष चुनाव होगा इसके लिए प्रशासन कटिबद्ध है। यदि कोई चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास करेगा तो उस पर कठोर कार्यवाही होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि मतदान को सकुशल संपन्न कराने में अपना योगदान दें। कोशिश रहेगी किसी प्रकार की शिकायत ना आने पाए। यदि कोई शिकायत आती है तो उस पर तुरंत कार्यवाही होगी। चुनाव में यदि कोई बाधा डालने का प्रयास करेगा तो उस पर कठोर कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से चुनाव पर नजर रखी जाएगी। कोई भी वोटरों को डराने धमकाने का प्रयास ना करें। मतदान के दिन किसी बाहरी व्यक्ति को अपने घर में शरण ना दें। यदि ऐसा है तो पुलिस को सूचना दें। मतदान वाले दिन शांति व्यवस्था बनाए रखें।
निकाय चुनाव
बैरिया में भाजपा प्रत्याशी शांति देवी के जनसंपर्क अभियान ने पकड़ा जोर
बलिया। नगर निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आते ही अलग-अलग पार्टियों के प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर गए हैं। प्रत्याशी घर-घर जनसंपर्क कर जनता से वोट की अपील कर रहे हैं।
इसी कड़ी में नगर पंचायत बैरिया में निवर्तमान अध्यक्ष एव भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी शांति देवी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने बुधवार को नगर के मानिक छपरा और रकबा टोला मिर्जापुर, बहादुरा टोला, जगदेवा ढाही में घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से विकास के नाम पर दोबारा सेवा का मौका देने की अपील की।
शांति देवी के जनसंपर्क अभियान में कई सारे कार्यकर्ता भी शामिल हैं। शांति देवी चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे लगातार जनता से संपर्क बनाए हुए हैं और उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश कर रही हैं। जनता का समर्थन भी उन्हें मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।
शांति देवी के जनसंपर्क अभियान में बुल्लु पाल, राकेश पासवान, जितेंद्र गोड, साबिर अंसारी, शकील अंसारी, उपेंद्र राय सिकु मिश्र, दारोगा वर्मा, सोनु यादव, भीम यादव, जीत वर्मा, पंकज वर्मा, विक्की गोड, अशोक यादव, शंभु पासवान, सत्येंद्र पासवान, लुटावन राम आदि रहे।
featured
निकाय चुनाव- बलिया में सबको चौका सकती है भाजपा, प्रत्याशी पर मंथन पूरा
बलिया। नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष के नामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी का मंथन पूरा हो गया है। जिसके बाद माना जा रहा है कि एक दो दिन में बीजेपी (BJP) अपनी सूची जारी कर सकती है।
बीजेपी अपने फैसलों से सबको चौकाती आई है। एक बार फिर पार्टी का फैसला बलिया के लिए हैरान करने वाला हो सकता है। रविवार को समाजवादी पार्टी ने अपने पुराने नेता लक्ष्मण गुप्ता को नगर पालिका बलिया से प्रत्याशी बनाकर कड़े मुकाबले की बुनियाद रखी है। सूत्रों की माने तो इसी को देखते हुए बीजेपी अपनी रणनीति में बदलाव करने जा रही है।
हालंकी सपा केउम्मीदवार के ऐलान से पहले बीजेपी ने तकरीबन एक नाम तय कर लिया था, लेकिन सपा से लक्ष्मण गुप्ता का नाम सामने आने के बाद पार्टी को अपनी रणनीति में बदलाव करन पड़ रहा है। सूत्रों की माने तो बीजेपी इस बार अपने किसी पदाधिकारी को मैदान में उतार सकती है। हालांकि जिस पदाधिकारी का नाम भेज गया है वो खुद चुनाव लड़ने से इनकार कर रहे हैं।
सूत्रों की माने तो नगर पालिका अध्यक्ष के नाम पर चर्चा करते वक्त जातीय समीकरण का भी खास ध्यान रखा गया है। सूत्र ने यहाँ तक बताया कि बलिया में बीजेपी भी इस बार पिछड़े वर्ग से ही प्रत्याशी घोषित कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो कई दावेदारों का चुनाव लड़ने का ही सपना ध्वस्त हो जाएगा। 

-
featured2 weeks agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
बैरिया4 days agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
featured3 weeks agoतीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
खेल कूद2 weeks agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured2 weeks agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां


