Connect with us

featured

Night Curfew: बलिया में 9 बजते ही सड़क पर उतरी पुलिस फोर्स !

Published

on

बलिया : बलिया में नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालांकि कर्फ्यू के चलते पहले से ही लोग अपने घरों में चले गए थे। जबकि रात्रि 9 बजे से पहले ही फोर्स के साथ अधिकारी सड़कों पर उतर चुके थे।  इसी के मद्देनजर बेल्थरा रोड में उप जिलाधिकारी सर्वेश यादव, इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्रा ने अनाउंसमेंट कर लोगो को जानकारी दी कि वह रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक घर से बाहर ना निकले। इसी बीच शहर के प्रमुख चौराहे पर पुलिस का पहरा नजर आया और ब बैरिकेडिंग भी लगा दी गई। वहीँ बेल्थरा रेलवे स्टेशन परिसर में स्पीकर के माध्यम से लोगों को आगाह किया

बता दें कि बलिया और प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति बिगड़ती जा रही है। अब अप्रैल 2021 में फिर से कोरोना के बढ़ते संक्रमण के ख़तरे के मददेनजर ज़िलाधिकारी ने नाइट कर्फ्यू का  आदेश दे दिया है। बलिया में में गत 10 अप्रैल की रात्रि से नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई।

आवश्यक सेवाओं पर नहीं प्रतिबंध

नाइट कर्फ्यू के दौरान ज़रूरी वस्तुओं को लाने ले जाने की छूट होगी। रात्रि कालीन शिफ्ट के सरकारी और अर्ध सरकारी कर्मचारियों के अलावा आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं में काम करने वाले निजी क्षेत्र के लोगों को भी छूट होगी। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट पर आने जाने वाले लोग अपना टिकट दिखाकर आ-जा सकेंगे। इसके अलावा हर प्रकार की मालवाहक गाड़ियों के आने जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

बलिया में  102 केस मिले

बता दें कि शनिवार शाम आई रिपोर्ट में कोरोना के बलिया में 102 केस मिले। ज़िलों में कोविड वैक्सीनेशन के काम में तेज़ी लाने और ज़रूरत के हिसाब से अस्पतालों में बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने को स्वास्थ्य विभाग को कहा गया है।

featured

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

Published

on

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा

Continue Reading

featured

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Published

on

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने ध्वजारोहण किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त महानुभूतियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। हरियाणवी नृत्य, “मां से ही माटी” थीम पर आधारित प्रस्तुति, “पधारो मारे देश”, कव्वाली, उत्तर-पूर्व भारत का प्रसिद्ध बिहू नृत्य तथा योग प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। गरबा और भांगड़ा नृत्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “वराह रूपम” नृत्य एवं कथकली प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के निदेशक तुषार नंद जी एवं सौम्या प्रसाद जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता के सिद्धांतों पर आधारित समाज के निर्माण से ही भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा एवं अरविंद चौबे की विशेष सहभागिता रही।

Continue Reading

featured

Published

on

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!