Categories: बलिया

Ballia ग्रीनफील्ड और फोरलेन लिंक रोड निर्माण के लिए बन रहा प्लांट, जमीन अधिग्रहण का काम जारी

बलिया। यूपी-बिहार सीमा पर गंगा पर भरौली- बक्सर के बीच पुल चालू होने के बाद ग्रीनफील्ड फोरलेन लिंक मार्ग निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। कार्यदायी संस्था ने मोहाव के पास विजौरा में प्लांट स्थापित किया है। साथ ही कार्यालय और कर्मियों के रहने के लिए अस्थाई आवास भी बनाया है। 17 किमी फोरलेन लिंक रोड करीमुद्दीनपुर के पास उंचाडीह में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे जुड़ेगा।



NHAI ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे और फोरलेन लिंक रोड के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। कुल 60 मीटर की चौड़ाई में ग्रीनफील्ड और फोरलेन लिंक रोड बनेगा।NHAI के अधिकारियों के अनुसार, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे को चार पैकेज में बांटा है। कुल तीन एजेंसिया 4 हिस्से में काम करेगी। इसमें एक एजेंसी के जिम्मे दो पैकेज होंगे। अधिकांश जमीनों की रजिस्ट्री के बाद अब NHAI की ओर निर्धारित एजेंसी ने तैयारी तेज कर दी है।

कार्यदायी संस्था बाबा कंस्ट्रक्शन की ओर से सोहांव गांव के पास बिजौरा में निर्माण सामग्री तैयार करने के लिए प्लांट स्थापित करने का कार्य अंतिम दौर में है। वहीं, अब ग्रीनफील्ड निर्माण कार्य के लिए तैनात अधिकारियों-कर्मियों के ऑफिस और अस्थाई आवास का निर्माण भी कराया जा रहा है। ग्रीनफील्ड निर्माण की मॉनिटरिंग यहीं से की होगी।


ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण गाजीपुर के जंगीपुर से छपरा के रिविलगंज तक कुल 117.12 किमी लंबी होगी। अधिकांश जमीनों का अधिग्रहण भी कर लिया गया है ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस को बिहार से जोड़ने के लिए भरौली से ऊंचाडीह तक फोरलेन लिंक रोड का निर्माण होना है ग्रीनफील्ड जिले के 98 और गाजीपुर के 87 राजस्व गांवों से होते हुए बलिया के मांझी पाट को पारकर बिहार की सीमा में प्रवेश करेगी।

आजमगढ़ NHAI के पीडी एसपी पाठक ने कहा कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस से और फोरलेन लिंक रोड निर्माण को लेकर प्रक्रिया अंतिम दौर में है। कार्यदायी संस्थाएं अपनी ओर से तैयारी कर रही है। जल्द ही इसे तल पर उतारने का काम भी शुरू होगा। वहीं ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे और उंचाडीह से बक्सर बिहार में फोरलेन तक लिंक रोड बनने से सुविधाओं में काफी इजाफा होगा यूपी च बिहार के महानगरों में जाना-आना जहां आसान होगा।



वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों झारखंड, असम, कोलकाता तक की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे व्यवसायिक गतिविधियों में भी इजाफा होगा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से भी ग्रीनफील्ड को कनेक्टिविटी होने से गाजीपुर, बलिया, उपरा और बक्सर का क्षेत्र इंटर कनेक्टेड होगा। इससे आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों को सब्जी, अनाज, दूध समेत अन्य उत्पाद तेजी से शहरों को भेजा जा सकेगा जिससे किसानों को लाभ मिलेगा।


Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago