Connect with us

बलिया

बलिया जेल में जहर खाने का मामला- महिला के अंतिम संस्कार की गुत्थी में उलझी पुलिस

Published

on

बलिया।  जिला कारागार में अपने पति से मिलने के दौरान जहर खाने वाली नीलम की आज मौत हो गई। उसकी मौत के बाद घटना से जुड़े कई राज दफन हो गए, जिनपर से पर्दा उठाना पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित होगा। इस मामले में पुलिस के सामने एक और मुश्किल है, वो है नीलम का अंतिम संस्कार। गुरवार को परिवार ने शव लेने से इनकार कर दिया, जिससे शव को पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ। बता दें कि मृतका का दूसरा पति अभी वाराणसी में भर्ती है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को बांसडीह रोड़ थाना क्षेत्र निवासी नीलम अपने दूसरे पति सूरज साहनी से मिलने जिला कारागार गई।दोनों ने वहां जहर से सना बिस्कुट खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया, इलाज के दौरान नीलम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय नीलम के पिता मनोज साहनी सराया गांव निवासी हैं. वह 25 सालों से अहमदाबाद रहकर नौकरी कर रहे थे। नीलम की परवरिश भी वहीं हुई। नीलम का ननिहाल हल्दी थाना क्षेत्र के हासनगर में है।
जहां उसका आना-जाना लगा रहता था।इस दौरान वहां रहने वाले सूरज से नीलम का प्रेम हो गया। परिजनों को पता लगा तो उन्होंने आज से करीब 9 साल पहले नीलम की शादी फेफना के तीखा गांव निवासी पप्पू साहनी से कर दी।शादी के 5 सालों तक नीलम पति के साथ रही लेकिन दोनों का विवाद चलता रहा। इसी बीच उसने पति को छोड़कर प्रेमी सूरज से शादी कर ली।लेकिन सूरज ने बारात में मोबाइल छिनने के विवाद में अपने चचरे भाई बादल साहनी की हत्या कर दी। इसमें उसके पिता और दो अन्य भाई भी आरोपी बने, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार जेल भेज दिया और फिलहाल सभी जेल में बंद हैं।
नीलम की मौत के बाद पहले पति ने शव लेने से इनकार कर दिया। चाचा भी साफ मना कर चुके हैं।जांच पड़ताल की प्रक्रिया के बाद मिलाई के लिए बंदियों के परिजनों को मिलाई के लिए अंदर जाने की व्यवस्था होने के उपरांत भी अंदर खाद्य सामग्री(बिस्कुट) में विषाक्त पदार्थ मिलाकर सूरज की पत्नी नीलम द्वारा लेकर जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई है।आखिर नीलम और उसके दूसरे पति ने जेल में जहर क्यों खाया। इस बात की चर्चा गांव में बनी हुई है। जहर सना बिस्किट नीलम लेकर आई थी लेकिन अब उसकी मौत के बाद घटना के राज दफ्न हो गए हैं। पूरी घटना को लेकर पुलिस उलझी नजर आ रही है।
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

बलिया

Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

featured

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!