बलिया डेस्क : जो लोग प्रशासनिक अधिकारियों की फ़र्ज़ के प्रति प्रतिबद्धता को देखना चाहते हैं वह बांसडीह तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात की गईं अंजू यादव की तरफ़ नज़र कर सकते हैं। अंजू यादव( Anju Yadav ) ने इसी साल जून में बांसडीह(Bansdih) तहसील में पदभार संभाला है। अपनी तैनाती के फौरन बाद से वह एक्शन मोड में नज़र आ रही हैं।
वह लगातार अपने इलाके का निरीक्षण कर रही हैं और ख़ामियां पाए जाने पर उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई कर रही हैं। इतना ही नहीं वह तहसील के ग़रीब-बेसहारा लोगों का भी पूरा ख़्याल रखती दिखाई दे रही हैं। वह ग़रीब-बेसहारा लोगों में कंबल बांटने का काम कर रही हैं। उनके इस काम से इलाके के लोग काफ़ी ख़ुश हैं और उनकी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।
बलिया ख़बर से ख़ास बातचीत में अंजू यादव ने बताया कि वह ग़रीब लोगों में कंबल बांटने का काम सरकारी योजना के तहत पिछले 4-5 दिनों से कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जब वह विज़िट पर निकलती हैं तो अपनी गाड़ी में कंबल रख लेती हैं। इसके बाद जहां भी उन्हें कोई ग़रीब-बेसहारा व्यक्ति दिखता है तो उसे औपचारिकताओं को पूरा कर कंबल दे देती हैं।
उन्होंने बताया कि अबतक वो सौ से ज़्यादा ज़रूरतमंदों को कंबल बांट चुकी हैं।
अपनी नेक नियती ज़ाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि कोई भी ग़रीब-बेसहारा व्यक्ति ठंठी के इस मौसम में बिना कंबल के सोए।
कौन हैं अंजू यादव (Anju Yadav) ?
पीसीएस (PCS) 2017 बैच में चयनित नायब तहसीलदार अंजू यादव मऊ (Mau) ज़िले के खाजा खुर्द गांव की रहने वाली हैं। बांसडीह तहसील में उनकी ये पहली पोस्टिंग है। अंजू यादव की तैनाती से पहले इस तहसील में लगभग पांच साल से नायब तहसीलदार के चार पद खाली थे। अंजू यादव को कविता लेखन में गहरी रूची है। वह खाली वक्त में अक्सर कविताएं लिखती हैं।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…