बलिया में कांग्रेस को मज़बूत बनाने की क़वायद में लगे प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू, शुरू किया संगठन सृजन अभियान

रसड़ा डेस्क : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू  मंगलवार को चंदवार चट्टी पर संगठन सृजन अभियान के तहत  क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के प्रति लोगों को जागरूकता लाने के लिए वर्तमान में सरकार के कृषि नीति कृषि विधेयक अध्यादेश तीन काले कानून के विरोध में जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कृषि बिल पर चर्चा करते हुए कहा कि किसानों के लिए यह बिल काले कानून के बराबर है। उन्होंने कहा कि इस बिल से किसान को किसी प्रकार का बैंक से ऋण नहीं मिलेगा, सहायता नहीं मिलेगा, किसान अपनी जमीन के मालिक नहीं रह जाएंगे, बड़े घराने को उद्योगपति उसके मालिक हो जाएंगे।

प्रदेश में हत्या, बलात्कार, लूट, चोरी- डकैती, चरम सीमा पर है।कानून नाम की प्रदेश में कोई चीज बची नहीं है। अपने संबोधन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील किया कि संगठन सृजन जन अभियान को तेजी से घर- घर जाकर लोगों को जोड़ें। इसके पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से फूल माला से स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह, जिला प्रभारी इमरान खान, जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विशाल चौरसिया, सच्चिदानंद तिवारी, प्रदीप तिवारी, मनजीत सिंह, विजय मिश्रा, पशुराम राम, महावीर भाई, मसूद आलम, सूर्यकांत यादव, विनोद सिंह, बृजेश सिंह, प्रताप जायसवाल, सुनील कुमार, सुग्रीव राम, मोहन प्रसाद इत्यादि मौजूद रहे। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के लोगों के प्रति कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए परशुराम राम ने सबका आभार व्यक्त किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago