Ballia- सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए भाजपा नेता !

बलिया डेस्क : सपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने मंगलवार को जिला कार्यालय पर लोकसभा  प्रभारी सनातन पांडेय की उपस्थिति में अजीत मिश्र को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर पार्टी में शामिल किया।

श्री मिश्र अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा को छोड़कर सपा में शामिल हो गये। पार्टी कार्यालय पर पहुंचने पर अजीत मिश्र को 51 किग्रा की माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि श्री मिश्र अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत से ही छात्रों, किसानों, मजदूरों, मजलुमों, दलितों की आवाज बनकर इनके लिये संघर्ष करते रहे है। सपा में इनके शामिल होने से पार्टी के अभीयान को और बल मिलेगा।

हम सब साथ मिलकर दलितो, मजलुमो, नौजवानों, किसानों की आवाज बनकर और मजबूती के साथ लड़ाई लड़ेंगे। सनातन पांडेय ने कहा कि अजीत मिश्र जैसे ऊर्जावान नौजवान के पार्टी में शामिल होने से यह सिद्घ हो गया कि नौजवानों को अगर कोई पार्टी सम्मान देती है तो वह सपा और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव है।

अजीत मिश्र ने कहा कि जिस तरह से सपा नेताओ और कार्यकर्ताओं ने आत्मीयता के साथ स्वागत किया है, इससे लगता है कि मैं इन लोगों के घर परिवार का ही अंग हूं। •ााजपा मे मुझे इस तरह की आत्मीयता कभी दिखी ही नही।

इस अवसर पर राजन कन्नौजिया, विश्राम यादव, यशपाल सिंह, रामेश्वर पासवान, अजय यादव, रविन्द्र यादव, मिन्टू खान, जलालुद्दीन जेडी, सोनू, बीरलाल यादव, विकेश सिंह सोनू, राकेश यादव, राहुल राय, गुरुलाल राजभर, गोविंद गोड़, राजेश गोंड आदि मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago