Ballia- डॉक्टर की कमी से जूझ रहा नगरा सीएससी, डर की वजह से करा लेते हैं ट्रांसफ़र !

नगरा डेस्क : बलिया जिले का के नगरा में एक दशक पहले एक करोड़ की लागत से बना अस्पताल डाक्टरों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव है।

जिसके कारण लोगों को बेहतर इलाज के लिए बलिया व मऊ का चक्कर लगाना पड़ रहा है। यहाँ डाक्टरों की कमी के चलते अनेक लोग गंभीर बीमारी के शिकार हो जाने के बाद इलाज कराने के लिए बाहर जाना पड़ता है जो नहीं जा पाते वो बेहतर इलाज पाने से वंचित हो रहे हैं।

जब इसका निर्माण हुआ तो इलाके के लोगों को ये उम्मीद थी की अब उन्हें इलाज़ के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा पड़ेगा। लेकिन समय के साथ साथ लोगों की खुशियां काफूर होती गईं। हालत ये है कि सीएचसी में एक्सरे मशीन तक नहीं है।

अस्पताल के चारों तरफ बाउंड्री नहीं होने से असामाजिक लोग उस में प्रवेश कर हास्पिटल की बहुकीमती सामानों पर हाथ साफ करते रहते हैं। वहीँ चिकित्सकों के रहने के लिए बने आवास भी अधूरे हैं। मार्केट से दूर बने इस अस्पताल पर डर और भय की वजह से कोई डॉक्टर रूकना नहीं चाहता ।

अस्पताल में मरीजों के लिए बेसिक सुविधा भी नहीं है। सीएचसी की दुर्दशा की ओर जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया जाता है लेकिन वह किसी प्रकार का प्रयास नहीं करते जिसकी वजह से मरीजों को बलिया मऊ का चक्कर लगाना पड़ता है।

वर्तमान समय में इस अस्पताल पर कार्यरत अधीक्षक समेत दो चिकित्सक अपनी नौकरी से इस्तीफा दे चुके हैं। इससे अस्पताल बंद होने के कगार पर पहुंच गया है। उच्चाधिकारी भी अस्पताल की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। वहीँ इस मामले पर जब सीएमओ से ने कहा कि जल्द ही चिकित्सकों की कमी को दूर किया जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

3 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

3 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 days ago