Ballia- बांसडीह की नायब तहसीलदार अंजू बनीं मसीहा, बाँट रहीं कंबल, ताकी ठंड से बच सकें गरीब !

बलिया डेस्क : जो लोग प्रशासनिक अधिकारियों की फ़र्ज़ के प्रति प्रतिबद्धता को देखना चाहते हैं वह बांसडीह तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात की गईं अंजू यादव की तरफ़ नज़र कर सकते हैं। अंजू यादव( Anju Yadav ) ने इसी साल जून में बांसडीह(Bansdih) तहसील में पदभार संभाला है। अपनी तैनाती के फौरन बाद से वह एक्शन मोड में नज़र आ रही हैं।

वह लगातार अपने इलाके का निरीक्षण कर रही हैं और ख़ामियां पाए जाने पर उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई कर रही हैं। इतना ही नहीं वह तहसील के ग़रीब-बेसहारा लोगों का भी पूरा ख़्याल रखती दिखाई दे रही हैं। वह ग़रीब-बेसहारा लोगों में कंबल बांटने का काम कर रही हैं। उनके इस काम से इलाके के लोग काफ़ी ख़ुश हैं और उनकी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

बलिया ख़बर से ख़ास बातचीत में अंजू यादव ने बताया कि वह ग़रीब लोगों में कंबल बांटने का काम सरकारी योजना के तहत पिछले 4-5 दिनों से कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जब वह विज़िट पर निकलती हैं तो अपनी गाड़ी में कंबल रख लेती हैं। इसके बाद जहां भी उन्हें कोई ग़रीब-बेसहारा व्यक्ति दिखता है तो उसे औपचारिकताओं को पूरा कर कंबल दे देती हैं।
उन्होंने बताया कि अबतक वो सौ से ज़्यादा ज़रूरतमंदों को कंबल बांट चुकी हैं।

अपनी नेक नियती ज़ाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि कोई भी ग़रीब-बेसहारा व्यक्ति ठंठी के इस मौसम में बिना कंबल के सोए।

कौन हैं अंजू यादव (Anju Yadav) ?
पीसीएस (PCS)  2017 बैच में चयनित नायब तहसीलदार अंजू यादव मऊ (Mau) ज़िले के खाजा खुर्द गांव की रहने वाली हैं। बांसडीह तहसील में उनकी ये पहली पोस्टिंग है। अंजू यादव की तैनाती से पहले इस तहसील में लगभग पांच साल से नायब तहसीलदार के चार पद खाली थे। अंजू यादव को कविता लेखन में गहरी रूची है। वह खाली वक्त में अक्सर कविताएं लिखती हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago