Connect with us

बलिया

बलिया- किसानों के लिए PM मोदी से मिले सांसद वीरेंद्र सिंह, जानिए क्या हुई बात

Published

on

बलिया से बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। और किसानो की आय दोगुनी करने के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही सांसद वीरेंद्र सिंह ने किसानों से गोबर खरीदी के लिए चलाई जा रही सरकार की गोधन योजना के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलिया लोकसभा में चल रहे कामों की तारीफ भी सांसद वीरेंद्र सिंह से की।

इसके अलावा सांसद वीरेंद्र सिंह मांग है कि किसानों की आय दोगुना करने के लिए किसानों के समस्त उत्पादों को चाहे गोबर गोमूत्र हो या फिर उनके अनाज के अलावा उनकी पराली सारी चीजों को ख़रीदने के लिए चल रही योजनाओं को और ज़्यादा विस्तार दिया जाए ताकि ज़्यादा से ज़्यादा किसानो को इसका लाभ पहुँच सके। सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि गंगा किनारे स्थित क्षेत्र में प्राकृतिक खेती का विस्तार हो किसानों से खरीदे गोबर को खाद के रूप में प्रयोग किया जाए और ओर्गानिक उत्पाद प्रमाणित करके उसका लाभकारी मूल्य दिया जाए जिसके लिए अलग से क्रय केंद्रो की स्थापना की जाएगी।

PM ने की बलिया की तारीफ- आज़ादी के अमृत महोत्सव में क्रांतिकारी धरती बलिया लोकसभा का विकास का खाका अलग से खिच कर आज़ादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदो के गाँव को विकसित कर सरकार सच्ची श्रद्धाजंलि अर्पित करेगी। वहीं जल संरक्षण के लिए चल रहे बलिया लोकसभा में कार्यों की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। और कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोई बाधा नहीं आएगी इन कार्यों का विस्तार रोल मॉडल के रूप में अन्य क्षेत्रों में भी किया जाएगा।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

बलिया

Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

featured

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!