बैरिया
बलिया: आधा-अधूरा पालीटेक्निक का विधायक करेंगे लोकार्पण, 45 प्रतिशत ही हुआ है काम, उठे सवाल
बलिया। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए शासन ने अधूरी परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए कमर कस ली है। चुनावी दांव-पेंच खेलने के लिए बड़ी परियोजनाओं पर खास काम किया जा रहा है। जिससे बलिया भी अछूता नहीं है। बलिया के बैरिया में भी 2 जनवरी को राजकीय पॉलिटेक्निक, इम्ब्राहिमाबाद कॉलेज का लोकार्पण करने का ऐलान इलाके के विधायक ने किया है। हालांकि अबतक सिर्फ 45 प्रतिशत ही काम पूरा हुआ है लेकिन इसके बावजूद भी विधायक सुरेंद्र सिंह इसका लोकार्पण करेंगे।
सुरेन्द्र सिंह अक्सर विवादों में रहते हैं और एक बार फिर चर्चा में हैं, चर्चा की वजह इस बार उनका कोई बयान नहीं बल्कि इब्राहिमाबाद में निर्माणाधीन राजकीय पालीटेक्निक हैं। वहीं विपक्ष भी इसपर सवाल उठा रहा है, विपक्ष का कहना है कि चुनाव में लाभ लेने के लिए विधायक जल्दीबाजी में आधी अधूरी बिल्डिंग का लोकार्पण कर रहे हैं। जो की सही नहीं है।
वहीं जिले के अधिकारी भी खुल कर बोलने को तैयार नहीं है। सीएंडडीएस के अधिकारियों से बात करने पर एक वरिष्ठ अधिकारी नाम न छपाने की शर्त पर बताया कि “अभी आधे से ज्यादा काम बाकी है। ऐसे में जब हमारा कोई काम ही पूरा नहीं हुआ तो हम लोकार्पण कैसे करेंगे।”
वहीं विधायक सुरेन्द्र सिंह ने निर्माणधीन राजकीय पालीटेक्निक की तस्वीरें 22 दिसम्बर को सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की जिसमें साफ दिख रहा है कि अभी आधे से ज्यादा काम होना बाकी है।
https://www.facebook.com/surendramladwaba/photos/pcb.1884284418438564/1884284235105249/
दरअसल इब्राहिमाबाद में निर्माणाधीन राजकीय पालीटेक्निक के निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर पिछले दिनों बड़े अधिकारियों ने नाराजगी भी जताई थी जबकि निर्माण के लिए त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत लगभग चार करोड रुपए की धनराशि और दी गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा क्रम में इस पॉलिटेक्निक का निर्माण फरवरी 2020 में स्वीकृत किया गया था।
लगभग 19.12 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे इस कॉलेज के लिए पूर्व में 13.34 करोड़ की धनराशि दी जा चुकी है, जांच के लिए पहुंची टीम ने आपेक्षित प्रगति न होने पर असन्तोष जताया था। 19.12 करोड़ की लागत से राजकीय पॉलीटेक्निक का निर्माण सीएंडडीएस करा रहा है। 31 दिसम्बर तक कार्य पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन निरीक्षण में 45 प्रतिशत कार्य पूर्ण मिला। शासन ने पहले, दूसरे व तीसरे क़िस्त के रूप में लगभग 14 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही कर दिया था।
बैरिया
बैरिया विधानसभा सर्वे 2027
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल के कार्यकाल में सड़क, रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाढ़ जैसे मुद्दों पर क्षेत्र को क्या मिला? आप उनके काम को कितने नंबर देंगे और 2027 में किसे विधायक देखना चाहते हैं? बलिया ख़बर के सर्वे में हिस्सा लें।
बैरिया
आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के पिपरियाटा निवासी ओम प्रकाश गिरी को बलिया जनपद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, कर्ण छपरा निवासी त्रिवेणी सिंह को बैरिया विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोनों पदाधिकारियों को संगठन के साथ मिलकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का निर्देश दिया है।
ओम प्रकाश गिरी ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना संगठन की प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा।
बैरिया
मैनेजर सिंह राजकीय पॉलीटेक्निक के नाम से जाना जाएगा इब्राहिमाबाद का पॉलीटेक्निक
बलिया के बैरिया क्षेत्र के इब्राहिमाबाद में करोड़ों की लागत से बने राजकीय पॉलीटेक्निक बनाया गया था। अब इसे जननायक स्व. बाबू मैनेजर सिंह राजकीय पॉलीटेक्निक के नाम से जाना जाएगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की पहल पर प्रदेश सरकार और राज्यपाल की ओर से इसकी मंजूरी मिल गयी है।
बता दें कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश की पिछली सरकार में करीब 19 करोड़ रुपए खर्च कर इब्राहिमाबाद में राजकीय पॉलीटेक्निक का निर्माण कराया गया था। इसका लोकार्पण तत्कालीन विधायक सुरेन्द्र सिंह ने किया था।
कुछ दिनों पहले परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने राजकीय पॉलीटेक्निक का नाम अपने मामा और बलिया के गांधी व बैरिया के मालवीय कहे जाने वाले पूर्व विधायक मैनेजर सिंह के नाम पर करने की पहल की थी। इसके लिए उन्होंने शासन को पत्र लिखा था।
अब इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। गुरुवार को परिवहन मंत्री ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शासन से मंजूरी के बाद राज्यपाल की ओर से नामकरण की अनुमति मिल गयी है।
खास बात है कि मैनेजर सिंह ने बेरिया क्षेत्र में प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा के कई केन्द्र स्थापित किए। हालांकि किसी से उन्होंने अपना नाम नहीं जोड़ा। राजकीय पॉलीटेक्निक का नामकरण उनके नाम पर होना स्व. सिंह के प्रति श्रद्धांजलि है।
-
बलिया2 weeks ago‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी
-
फेफना7 hours agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी
-
featured5 days agoतीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
-
featured4 days agoबेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!
-
featured2 days agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान


