बलिया में बिजली विभाग के द्वारा बरती जा रही अनियमितता को लेकर भाकपा माले ने जोरदार प्रदर्शन किया। माले कार्यकर्ता सिंकदरपुर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपी। जिसके जरिए उन्होंने गरीबों का बिजली बिल माफ करने, किसानों को कृषि कार्य हेतु 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने, बकाया बिजली बिल वसूलने के नाम पर हो रहे उत्पीड़न को बंद करने व मुफ्त कनेक्शन के नाम पर फर्जी बिल भेजने की परंपरा को बंद करने की मांग की।
विभाग के द्वारा कार्रवाई का डर दिखाकर गरीबों, मजदूरों व किसानों से धन उगाही करने व विद्युत विच्छेदन किया जा रहा है। कहा कि कहीं मीटर रिडिंग का कार्य नही किया जा रहा है। अचानक 40-50 हजार का बिल भेज कर गरीबों का उत्पीड़न शुरू कर दिया जा रहा है। कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। धरना प्रदर्शन के दौरान लाल साहब, नियाज अहमद, विशिष्ट राजभर, सिमरिया देवी, कुमारी सुनीता, जोगेंद्र, इंदु देवी आदि मौजूद रहीं। अध्यक्षता राम प्रवेश शर्मा व संचालक भागवत बिंद ने किया।
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…