Categories: बलिया

बलिया में सड़कों की हालत दयनीय, पैदल चलना तक दूभर, आए दिन हो रहे हादसे

बलिया में सड़कें अपनी दुदर्शा पर आंसू बहा रही हैं। बांसडीह तहसील क्षेत्र में सड़कों की स्थिती दयनीय है। गड्ढों से पटी इन सड़कों पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना तक दूभर है। आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोग काफी परेशान हैं।

तहसील के रेंगहां, रामपुर नम्बरी और सुवरहां गांवों के जाने वाले सम्पर्क मार्गों की स्थिति जर्जर है। रेवती से विभिन्न गांवों को जोड़ने वाली सड़क भी जगह जगह से उखड़ चुकी है। रेवती से हड़ियांकला गांव को जाने वाले लगभग 5 किलोमीटर संपर्क मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। 5 किलोमीटर का सफर 50 किलोमीटर जैसा प्रतीत होता है।

इसके अलावा पचरूखा-दुधैला-अघैला-छोटकी बेलहरी संपर्क मार्ग, रेवती रेल स्टेशन संपर्क मार्ग, दल छपरा-श्रीनगर सम्पर्क मार्ग और रेवती-कौलेन पाण्डेय का टोला सम्पर्क मार्ग वाहनों के चलने लायक तक नहीं है। स्थानीय लोग अपनी जान जोखिम में डालकर मजबूरी में खस्ताहाल मार्गों से सफर कर रहे हैं। लोगों को बाजार आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों की हालत इतनी बदतर है कि मोटरसाइकिल भी बैलगाड़ी की चाल से चल पाती है, लिहाजा लोगों को समय से 1 घंटा पहले ही अपने घर से निकलना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने सरकार ने सड़क को दुरुस्त करवाने की मांग की है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago