Categories: बलिया

बलियाः बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ माले कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

बलिया में बिजली विभाग के द्वारा बरती जा रही अनियमितता को लेकर भाकपा माले ने जोरदार प्रदर्शन किया। माले कार्यकर्ता सिंकदरपुर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपी। जिसके जरिए उन्होंने गरीबों का बिजली बिल माफ करने, किसानों को कृषि कार्य हेतु 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने, बकाया बिजली बिल वसूलने के नाम पर हो रहे उत्पीड़न को बंद करने व मुफ्त कनेक्शन के नाम पर फर्जी बिल भेजने की परंपरा को बंद करने की मांग की।माले कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के द्वारा मनमानी की जा रही है। उन्होंने बिजली विभाग पर अवैध वसूली के आरोप लगाए। साथ ही कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत उपकेंद्रों के कर्मचारी बिजली बिल के नाम पर जमकर वसूली कर रहे हैं।

विभाग के द्वारा कार्रवाई का डर दिखाकर गरीबों, मजदूरों व किसानों से धन उगाही करने व विद्युत विच्छेदन किया जा रहा है। कहा कि कहीं  मीटर रिडिंग का कार्य नही किया जा रहा है। अचानक 40-50 हजार का बिल भेज कर गरीबों का उत्पीड़न शुरू कर दिया जा रहा है। कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। धरना प्रदर्शन के दौरान लाल साहब, नियाज अहमद, विशिष्ट राजभर, सिमरिया देवी, कुमारी सुनीता, जोगेंद्र, इंदु देवी आदि मौजूद रहीं। अध्यक्षता राम प्रवेश शर्मा व संचालक भागवत बिंद ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago