बलिया स्पेशल
बलिया- ब्लॉक प्रमुख पद की लापता प्रत्याशी मऊ से बरामद
बलिया। बलिया के नगरा ब्लाक की प्रमुख पद की प्रत्याशी अनीता देवी को पुलिस ने शुक्रवार की शाम मऊ जिले में स्थित फातिमा हास्पिटल से बरामद कर लिया। पुलिस अनीता को फातिमा हास्पिटल बरामद कर नगरा थाने लाई। सीओ रसड़ा शिवनारायण वैश और नगरा एसओ दिनेश कुमार पाठक पूछताछ कर रहे हैं। इस मामले में प्रत्याशी के पति शंभू राम ने पत्नी के अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। बता दें कि नगरा के कोठिया गांव निवासी प्रमुख प्रत्याशी के पति ने शंभू राम ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी थी जिसमें आरोप लगाया था कि बृहस्पतिवार को हम पर्चा दाखिल कर घर जा रहे थे।
तभी रास्ते में राधेश्याम व मनोज मिले, उन्होंने कहा कि आप हमारे मकान पर रुकिए। यह सुनकर अनिता अपने पति के साथ राधेश्याम यादव के मकान पर गए। तभी उन्होंने अनिता के हाथ से बैग छीन लियाष पर्चा का पावती रसीद, आधार कार्ड, 10 हजार रुपए, सोने का सामान भी था वो ले लिया। 10 मिनट बाद प्रार्थी के लिए आपत्तिजनक शब्द का उपयोग करते हुए जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। अभी मैं कुछ समझ पाता कि तब तक मेरी पत्नी के हाथ से बैग छीन कर उसमें रखा पर्चा का पावती रसीद, आधार कार्ड, 10 हजार रुपये, सोने की सिकड़ी ले लिया गया।
10 मिनट बाद मुझे धक्का देकर अपशब्द का प्रयोग करते हुए जबरिया बंद गाड़ी में बैठाकर किरहड़ापुर स्कूल में ले जाकर बंद कर दिया। मैं पूरी रात वहां रहा। शुक्रवार की सुबह लघु शंका के बहाने भागकर किसी तरह नगरा पहुंचा। समर्थक से अपनी पत्नी के बारे में पूछा कि तो उसने गाली देते हुए कहा कि यहां से भाग जाओ। तुम्हारी पत्नी कल ही कहीं चली गई। मुझे अंदेशा है कि मेरी पत्नी के साथ कुछ गलत ना हुआ हो। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
उधर, नगरा पुलिस ने नंबर ट्रेस कर शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार व पांच बजे के बीच ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी से बात की तो पता चला कि वह मऊ जनपद स्थित फातिमा हास्पिटल परिसर में है। नगरा पुलिस प्रत्याशी को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत सीओ रसड़ा शिवनारायण वैश ने बताया कि प्रत्याशी के बयान व उसके पति द्वारा दिए गए तहरीर में अंतर आ रहा है। पति द्वारा प्रत्याशी को अपने साथ होना बताया जा रहा है, जबकि प्रत्याशी द्वारा अपने पुत्र के साथ होना बताया जा रहा है। पूछताछ की जा रही है।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


