बलिया स्पेशल
बलिया: NH-31 के भूमिपूजन पर मंत्री शुक्ल ने समाजवादी पार्टी को लिया आड़े हाथ
बलिया। NH-31 पर खराब सड़क की वजह से हो रही परेशानी से राहगीरों को राहत मिलने वाली है। क्योंकि लंबे इंतजार के बाद अब NH-31 के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। गाजीपुर से मांझी घाट तक 129 किलोमीटर की दूरी को 3 भाग में बांट कर 3 अलग-अलग कंपनियों को NHAI की ओर से टेंडर दे दिया गया है। और सड़क को पूरा करने की अवधि 31 जून रखी गई है। राज्यमंत्री आनंद स्वरूप ने निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। एक सप्ताह में काम भी शुरू हो जाएगा।
NH-31 के निर्माण कार्य के शुभारंभ के मौके पर राज्यमंत्री आनंद स्वरूप ने सपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पहले जिस कंपनी को निर्माण का टेंडर मिला था। उसका टेंडर निरस्त करने की जब संस्तुति हुई तो उसे बचाने में सपा के कई वरिष्ठ नेताओं संग राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव भी लगे थे। लेकिन सरकार ने जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए लापरवाह कंपनी का टेंडर निरस्त किया। बहुत जल्द तीन भाग में कार्य शुरू होगा।
ऐसे होगी NH-31 की मरम्मत- गाजीपुर से फेफना तक 60 किमी का काम एसआरएससी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड करेगी। फेफना से चिरैया मोड़ तक 45 किलोमीटर महादेव कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और चिरैया मोड़ से मांझी घाट के जयप्रभा सेतु तक 16 किलोमीटर जगदंबा इंटरप्राइजेज को टेंडर मिला है। NH-31 के पुर्ननिर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तीन एजेंसियों को कार्य आवंटित किया गया है। सभी एजेंसियों को एक सप्ताह में कार्य शुरु करने का निर्देश दिया गया है।
NHAI आजमगढ़ के परियोजना निदेशक प्रदीम कुमार ने बताया कि चितबड़ागांव में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के साथ हुई बैठक के दौरान निर्माण कार्य की रुपरेखा तय कर दी गई है। परियोजना में एकदम देरी नहीं होगा। वहीं शुभारंभ कार्यक्रम में NHAI वाराणसी के परियोजना निदेशक पीयूष श्रीवास्तव, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के पुत्र डा. विपुलेंद्र प्रताप सिंह, अंजनी पांडेय, संजीव कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


