बलिया में गंगा नदी की बाढ़ जैसे संकट के बीच जनप्रतिनिधि पीड़ितों में मिलकर राहत सामग्री दे रहे हैं। मंत्री दयाशंकर सिंह और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने भी जीआईसी बलिया में बाढ़ प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत सामग्री दी। बता दें बाढ़ प्रभावित लोग गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण विस्थापित होकर विद्यालय में रह रहे थे।
मंत्री ने 150 लाभार्थियों को समान वितरण करते समय कहा गया कि सरकार सबके लिए चिंता करती है और जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री हर हाल में उपलब्ध कराई जाएगी। जिला प्रशासन भी बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने में तत्परता से लगा रहा। जिसमें जिलाधिकारी से लेकर एसडीएम और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहे। बाढ़ पीड़ितों के साथ-साथ उनके पशुओं को भी चारा उपलब्ध कराया गया।
मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि प्रशासन ने मदद करने साथ ही बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री के साथ-साथ पका पकाया भोजन भी प्रशासन की तरफ से उपलब्ध कराया गया। सरकार की यह मंशा है कि हर पीड़ित को सहायता सामग्री समय से उपलब्ध होती रहे।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…