Categories: बलिया

बलिया- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मना शिक्षक दिवस, सराहनीय कार्य के लिए शिक्षकों का सम्मान

बलिया। चितबड़ागांव के मानपुर स्थिति जमुना राम मेमोरियल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम से मनया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंध संचालक तुषार नंद ने की। उन्होंने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के फोटो पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जहां सांस्कृतिक आयोजन भी किए गए।

सरस्वती वंदना, गुरु गीत और रस्सी खींच प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने अध्यापक अध्यापिकाओं की मिमिक्री भी की। जिससे कार्यक्रम के मनोरंजन में चार चांद लग गए। इस अवसर पर बच्चों के आयोजित म्यूजिकल चेयर में अध्यापक अध्यापकों ने बहुत ही उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसके बाद प्रबंध समिति ने शिक्षक- शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम के आखिरी में स्कूल के प्रधानाचार्य ने डॉ राधाकृष्णन के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर राधाकृष्णन के शिक्षा के प्रति समर्पण और उनके द्वारा शिक्षा में दिए गए योगदान को अपने आदर्श रूप में आत्मसात करने की जरूरत पर बल दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं और गैर शैक्षणिक कर्मचारी गण का योगदान सराहनीय रहा।

Ritu Shahu

Recent Posts

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

11 hours ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago