बलिया। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का 12वां राज्य सम्मेलन बलिया की क्रांतिकारी ज़मीन पर 6-7 सितंबर को होने जा रहा है। इस सम्मेलन की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर होंगी। सम्मेलन का मुख्य नारा धर्मनिरपेक्षता और समानता के पक्ष में है। इस सम्मेलन में ज्यादा संख्या में शामिल होने के लिए महिलाओं से अपील की जा रही है।
सम्मेलन का उद्घाटन सत्र बलिया के टाउन हॉल में 6 सितंबर को 11 बजे से शुरू होगा। इस सत्र में प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर मुख्य अतिथि होंगी। संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाषिनी अली और राष्ट्रीय महासचिव मरियम धावले मुख्य वक्ता के रुप में रहेंगी। सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए स्वागत समिति का गठन किया गया है। स्वागत समिति की अध्यक्ष पूर्णिमा गुप्ता और सचिव सलमाना सिद्दीकी हैं।
सम्मेलन में 15 जिलों से 200 महिलाएं हिस्सेदारी करेंगी। ये महिलाएं मिर्जापुर, चंदौली के दूरदराज के आदिवासी क्षेत्रों से भी आयेंगी। सम्मेलन में नफ़रत के खिलाफ और साझी संस्कृति व विरासत के पक्ष में, मंहगाई के खिलाफ, आजादी के 75 वर्ष और महिलाएं, महिलाओं और दलितों पर बढ़ती हिंसा के खिलाफ, लोकतंत्र व नागरिक अधिकारों के पक्ष में प्रस्ताव रखे जायेंगे।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…